Israel Palestine War: संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने मंगलवार को गाजा पट्टी के एक अस्पताल पर हुआ घातक हमले की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे "पूरी तरह अस्वीकार्य" बताया. उन्होंने जोर देकर कहा कि अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. वोल्कर तुर्क ने एक बयान में कहा, "मेरे पास अपनी बात कहने के लिए शब्द नहीं हैं."
गाजा शहर के अल अहली अरब अस्पताल पर हुए बड़े हमले में सैकड़ों लोग मारे गए. इनमें मरीज, स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता और कई ऐसे परिवार शामिल थे जिन्होंने अस्पताल में और उसके आसपास शरण ले रखी थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हमास द्वारा संचालित फिलिस्तीनी क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले अस्पताल परिसर पर इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 200 लोग मारे गए हैं.
इजरायली सेना ने कहा कि यह हमला गाजा के आतंकवादी समूह इस्लामिक जिहाद की ओर से किया. उसका एक रॉकेट मिसफायर हो गया था.
तुर्क ने कहा, "अस्पताल पवित्र हैं और उन्हें हर कीमत पर संरक्षित किया जाना चाहिए." उन्होंने कहा कि, "हम अभी तक इस नरसंहार के पूर्ण पैमाने को नहीं जानते हैं, लेकिन जो स्पष्ट है वह यह है कि हिंसा और हत्याएं तुरंत बंद होनी चाहिए."
तुर्क ने कहा कि इससे पहले मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित गाजा स्कूल पर हमला किया गया था, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए थे. वहां कम से कम 4,000 लोगों ने शरण ले रखी थी.
मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने कहा, "सभी प्रभावशाली देशों को इस भयानक स्थिति को समाप्त करने के लिए अपनी शक्ति से सब कुछ करना चाहिए. नागरिकों की रक्षा की जानी चाहिए और मानवीय सहायता को तत्काल जरूरतमंदों तक पहुंचने की अनुमति दी जानी चाहिए. जिम्मेदार पाए गए लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए."
सात अक्टूबर को हमास आतंकवादियों द्वारा दक्षिणी इज़रायल पर हमला करने के बाद से इज़रायल गाजा में बमबारी कर रहा है. इस युद्ध में दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गए हैं. गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमलों में अब तक लगभग 3000 लोग मारे जा चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं