विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2011

कोमोरोस नौका हादसे में मृतकों की संख्या 55 हुई

हिंद महासागर में स्थित द्वीप समूह कोमोरोस में हुई नौका दुर्घटना में एक और शव के बरामद होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोरोनी (कोमोरोस): हिंद महासागर में स्थित द्वीप समूह कोमोरोस में हुई नौका दुर्घटना में एक और शव के बरामद होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। बचाव दल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दुर्घटना ग्रांड कोमोर के द्वीप कोमोरोस के दक्षिण में इस हफ्ते हुई थी। नौका द्वीप समूह के अन्य द्वीप अन्जोउआन पर जा रही थी। रेड क्रेसेंट बचाव समन्वयक अर्फचाद सलीम का कहना है कि बचाए गए लोगों की संख्या 67 है। उन्होंने कहा कि और शवों के बरामद होने की आशंका है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोरोमोस, नौका हादसा, हिंद महासागर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com