विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2012

जापान के साथ विवादास्पद जल क्षेत्र में दाखिल चीनी जहाज

जापान के साथ विवादास्पद जल क्षेत्र में दाखिल चीनी जहाज
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
चीन ने इसे 'नियमित गश्त' बताया है, वहीं आशंका जताई जा रही है कि इससे जापान के साथ उसके सम्बंध और अधिक तनावपूर्ण हो सकते हैं।
बीजिंग: चीनी समुद्री निगरानी जहाज गुरुवार को जापान के नियंत्रण  वाले दियाओयू द्वीप के करीब के जल क्षेत्र में दाखिल हुआ। चीन ने इसे 'नियमित गश्त' बताया है, वहीं आशंका जताई जा रही है कि इससे जापान के साथ उसके सम्बंध और अधिक तनावपूर्ण हो सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीनी विदेश विभाग के प्रवक्ता हांग ली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि चीन का समुद्री निगरानी जहाज दियाओयू द्वीप के नजदीक 12 समुद्री मील दूर के चीनी जल क्षेत्र में दाखिल हुआ।

हांग ने कहा, "चीनी समुद्री निगरानी जहाज ने देश की सम्प्रभुता की सुरक्षा के लिए 25 अक्टूबर को दियाओयू द्वीप के करीब अपने जल क्षेत्र में नियमित गश्त की।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan, China, Island Dispute, द्वीप विवाद, जापान, चीन, Warship, युद्धपोत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com