विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2011

चीन में कुंवारी महिलाएं मानी जाती हैं एलियन

पिछले साल की जनगणना के मुताबिक अकेले शंघाई शहर में 5 लाख से ज्यादा अविवाहित महिलाएं हैं जिनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच है।
शंघाई: चीन के समाज में जिन महिलाओं की शादी नहीं हुई है उन्हें एलियन माना जाता है। चीन की आबादी पर रिसर्च करने वाले चेन याया का कहना है कि जिन अविवाहित महिलाओं ने चीन के शहरों के विकास में योगदान दिया है ऐसी महिलाओं को यहां का पारंपरिक समाज सेकेंड क्लास सिटीजन का दर्जा देता है। पिछले साल की जनगणना के मुताबिक अकेले शंघाई शहर में 5 लाख से ज्यादा अविवाहित महिलाएं हैं जिनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच है। यहां का मीडिया भी 30 पार चुकी अविवाहित महिलाओं को अकेला करार देता है। यहां पर महिलाओं को विशेष सुविधा देते समय भी अकेली महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कई कंपनियां अविवाहित महिलाओं को मैटरनिटी लीव भी नहीं देती हैं।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन महिलाएं, कुंवारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com