विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

चीन : राष्ट्रपति शी चिनफिंग के करीबी लोगों को शनिवार को बनाया गया पार्टी पदाधिकारी

राष्ट्रपति शी, जो पार्टी महासचिव भी हैं, ने बैठक के दौरान कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की. यहां 18 अक्तूबर से कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा. उसमें शी के दूसरे कार्यकाल को अनुमोदन मिलने की उम्मीद है.

Also Read in
चीन :  राष्ट्रपति शी चिनफिंग के करीबी लोगों को शनिवार को बनाया गया पार्टी पदाधिकारी
शी चिनफिंग (फाइल फोटो)
बीजिंग: चीन के सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के करीबी लोगों को शनिवार को पार्टी पदाधिकारी बनाया. अगले सप्ताह होने वाले अहम कांग्रेस से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित सीपीसी की अहम बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया. सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक सीपीसी की 18वीं केंद्रीय समिति का चार दिवसीय सातवां पूर्ण अधिवेशन शनिवार को समाप्त हुआ.

राष्ट्रपति शी, जो पार्टी महासचिव भी हैं, ने बैठक के दौरान कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की. यहां 18 अक्तूबर से कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा. उसमें शी के दूसरे कार्यकाल को अनुमोदन मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : ट्रंप का चीन दौरा ‘सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय कार्यक्रम’ : चीनी राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग

हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के अनुसार कांग्रेस निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्थाओं पोलित ब्यूरो और स्थायी समिति में शी के विश्वासपात्रों को शामिल कर कर उनकी पकड़ मजबूत कर सकती है.पोस्ट में कहा गया है कि बैठक में पार्टी संविधान में एक संसोधन मसौदे को भी मंजूरी दे दी गयी. जिसे कांग्रेस में पेश किया जायेगा . संसोधन में शी के राजनीतिक सिद्वांत को भी समाहित किये जाने की उम्मीद है.

VIDEO : डोकलाम विवाद के बाद पहली बार मिलेंगी पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग​


खबर में कहा गया है कि पर्यवेक्षकों की नजर इस बात पर है कि शी के सिद्धांत को उनके नाम के साथ स्थान दिया जाता है या नहीं. इसका मतलब है कि वे ‘माओ त्सेतुंग थॉट’ और ‘ तंग शियाओपिंग थ्योरी’ की के पदचिन्हों पर चलेंगे.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
President Xi Jinping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com