विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2011

चीन के साथ एकीकरण से ताइवान का इनकार

चीन और ताइवान 62 साल पहले एक गृह युद्ध के बाद अलग हो गए, लेकिन बीजिंग अब भी इस द्वीप की संप्रभुता पर अपना दावा करता है।
ताइपे: ताइवान के राष्ट्रपति मा यिंग जेओउ ने कहा है कि चीन के साथ एकीकरण का मुद्दा फिलहाल उनके एजेंडे में नहीं है। चीनी राष्ट्रपति ने रविवार को दोनों प्रतिद्वंद्वियों के एकीकरण की बात कही थी, जिसके बाद जेओउ का यह बयान आया है। राष्ट्रपति ने चीन से ताइवान के लोकतंत्र का अनुकरण करने की अपील की। रिपब्लिक ऑफ चाइना (द्वीप का आधिकारिक नाम) से जुड़ी क्रांति की 100वीं वर्षगांठ पर ताइपे में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हमने एकीकरण नहीं, स्वतंत्रता नहीं, और बल का इस्तेमाल नहीं, की यथास्थिति को बनाए रखा है। चीन और ताइवान 62 साल पहले एक गृह युद्ध के बाद अलग हो गए, लेकिन बीजिंग अब भी इस द्वीप की संप्रभुता पर अपना दावा करता है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, ताइवान, एकीकरण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com