तोक्यो:
पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले विवादित द्वीप जलक्षेत्र में आज चीन के तीन जहाजों ने प्रवेश किया। जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि इस साल चीन की ओर से इस तरह की यह पहली घुसपैठ है।
बल के अनुसार, चीनी तटरक्षक के तीन जहाज सेंकाकू द्वीप समूह के जलक्षेत्र में 12 नॉटिकल मील अंदर तक घुस गए।
चीन भी इस द्वीप पर अपना दावा करता है और वह इसे दिआओयुस द्वीप कहता है। यह जहाज विवादित जलक्षेत्र में करीब दो घंटे तक रहे।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चीन, जापानी सागर, विवादित क्षेत्र, China Ships, China, Waters Off Disputed Islands