विज्ञापन

चीन ने अपने मेट्रो स्टेशन पर बना दिया फ्री जिम, खाली जगह का ऐसा इस्तेमाल; लोग बोले- 'ये तो जन्नत है'

चीन के ग्वांगझू में पाझोउ मेट्रो स्टेशन पर सरकार ने जिम बना दिया है और यह जगह 8,000 स्क्वायर मीटर से भी ज्यादा बड़ी है. यहां जिम की हर आम मशीनों के अलावा टेबल टेनिस और पिकलबॉल खेलने की जगह भी है.

चीन ने अपने मेट्रो स्टेशन पर बना दिया फ्री जिम, खाली जगह का ऐसा इस्तेमाल; लोग बोले- 'ये तो जन्नत है'
चीन के ग्वांगझू में मेट्रो स्टेशन के अंदर पूरा का पूरा जिम बना दिया गया है (फोटो- स्क्रीनशॉट, AI से रिफाइन)

Viral Video: चीन के ग्वांगझू में मेट्रो स्टेशन के अंदर पूरा का पूरा जिम बना दिया गया है. जिम भी सरकारी और इसमें वर्कआउट के लिए आपको एक चवन्नी खर्च नहीं करना है. सोचिए, काम खत्म करके आप मेट्रो स्टेशन जाते हैं और ट्रेन आने से पहले सिर्फ रजिस्ट्रेशन के बाद वर्कआउट कर लेते हैं. चीन के ग्वांगझू में अब ऐसा मुमकिन है. ग्वांगझू के पाझोउ मेट्रो स्टेशन के एक खाली पड़े हिस्से को 300 से ज्यादा मशीनों वाले जिम में बदल दिया गया है. ट्रेडमिल से लेकर स्क्वॉट्स मशीन तक, वर्कआउट के लिए हर शानदार मशीन आपको यहां मिल जाएगी.

सफाई और सुविधाएं ऐसी कि प्राइवेट जिम भी फिका पड़ जाए

मेट्रो के अंदर जिम वाली यह जगह 8,000 स्क्वायर मीटर से भी ज्यादा बड़ी है. यहां जिम की हर आम मशीनों के अलावा टेबल टेनिस और पिकलबॉल खेलने की जगह भी है, साथ ही आने वालों के लिए चेंजिंग रूम और शॉवर की सुविधा भी दी गई है. वैसे इस जगह को पहले एक 'ट्रांसफर वॉकवे' (आने-जाने का रास्ता) के तौर पर बनाया गया था, लेकिन बहुत कम लोग इसका इस्तेमाल करते थे.

इस जिम के अंदर की सुविधाओं को दिखाता कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाले गए हैं. एक वीडियो में यूजर ने कमेंट किया कि स्क्वाट/डेडलिफ्ट की 6 मशीनें खाली हैं, कहीं यह जन्नत तो नहीं है.

अब यह पब्लिक जिम उन लोगों के लिए बहुत मददगार है, जिन्हें अपने व्यस्त दिन में से वर्कआउट के लिए समय निकालना मुश्किल लगता है. अभी यह जिम ट्रायल के तौर पर चल रहा है, इसलिए आगे चलकर इसमें कुछ बदलाव भी हो सकते हैं. कुल मिलाकर देखें तो खाली जगह का इस्तेमाल करने का यह एक बेहतरीन और स्मार्ट तरीका है, जिससे सफर करने वाले लोगों के लिए फिट रहना थोड़ा आसान हो जाता है. 

यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि ऐसा नहीं है कि सरकारी जिम है तो सफाई नहीं होगी. यहां सफाई एकदम दुरूस्त है. हर मशीन नयी है, फर्श शीशे की तरह चमचमाती है.

ऐसे ही चीन के लोग सुपरफिट नहीं

चीन के लोग अपनी फिटनेस के साथ खेलों में अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. इसका अंदाजा ओलंपिक और एशियन गेम्स में मिले मेडल से लगाया जा सकता है. 2024 के पेरिस ओलंपिक में चीन ने 40 गोल्ड समेत कुल 91 मेडल जीते और दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं, 2023 के एशियन गेम्स में चीन ने 201 गोल्ड समेत कुल 383 मेडल जीते और पहले नंबर पर रहा.

यह भी पढ़ें: चीन की लोकल सब्जी मंडी में पहुंचा भारतीय यूट्यूबर, एक चीनी ने पूछा- कौन जाति हो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gym, Gym Viral Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com