- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 26 सीटों पर प्रारंभिक सहमति बनी है
- अखिलेश यादव ने ट्वीट कर गठबंधन वार्ता में हुई प्रगति और आगे चर्चा जारी रखने का संकेत दिया है
- दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने सीट बंटवारे को लेकर कई दौर की बैठकें कर चर्चा जारी रखी है
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट साझेदारी पर बातचीत में अहम प्रगति हुई है. अखिलेश यादवके ट्वीट के मुताबिक, दोनों दलों के बीच 26 सीटों पर सहमति बन गई है. सीटों के बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत के बाद इस शुरुआती सहमति को गठबंधन के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. दिन की बैठक के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर गठबंधन वार्ता को नई दिशा दे दी. उन्होंने लिखा, "जीतने वाली पहली ‘26 सीटों' से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात."
अखिलेश के इस संदेश को सीट बंटवारे पर बनी शुरुआती सहमति की पुष्टि के रूप में देखा जा रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बातचीत अभी जारी रहेगी और आगे और सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश होगी.
लगातार हो रही हैं बैठकें
सीट बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा के लिए सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं. सोमवार को भी दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक की थी. इसके बाद मंगलवार को फिर बातचीत का दौर चला. बताया जा रहा है कि शेष सीटों को लेकर भी दोनों पक्षों में चर्चा जारी है.
जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों' से हुई है शुरुआत मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 24, 2026
गठबंधन को लेकर बढ़ी उम्मीदें
कांग्रेस की ओर से भी बैठक को सकारात्मक बताया गया था और साझा रणनीति के साथ आगे बढ़ने की बात कही गई थी. दोनों दल भाजपा के खिलाफ मजबूत चुनावी मुकाबले के लिए व्यापक तालमेल बनाने की कोशिश में जुटे हैं.
26 सीटों पर बनी सहमति ने यह साफ कर दिया है कि सपा और कांग्रेस गठबंधन को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. अब सभी की निगाहें अगली बैठकों और अंतिम सीट बंटवारे के फार्मूले पर टिकी हैं.
यह भी पढ़ें | UP चुनाव: सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर दूसरी बैठक पूरी, आधी सीटों पर हुई चर्चा; जानें किसने क्या कहा?
यह भी पढ़ें | सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें दीं, वहां कैसा है जातीय समीकरण? 2022 में सिर्फ 2 सीटें जीता था 'पंजा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं