विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2011

चीन ने पाकिस्तान को दिया मदद का भरोसा

चीन ने कहा है कि पाक की स्थिरता और तरक्की दक्षिण एशिया की स्थिरता और तरक्की से जुड़ी हुई है और वह पाक के विकास के लिए मदद करेगा।
पाकिस्तान: चीन ने मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान की तारीफ की और मदद का भरोसा दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने कहा है कि दक्षिण एशिया में पाकिस्तान एक अहम मुल्क है। चीन ने कहा है कि पाकिस्तान की स्थिरता और तरक्की दक्षिण एशिया की स्थिरता और तरक्की से जुड़ी हुई है। चीन ने ये भी कहा है कि वो पाकिस्तान की मदद करता रहेगा ताकि वहां विकास हो सके। चीन का ये बयान अमेरिका और पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों के बीच आया है। चीन हमेशा से पाकिस्तान का दोस्त रहा है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, पाकिस्तान, मदद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com