विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2011

लीबिया से 12,000 चीनी नागरिकों को वापस लाया गया

लीबिया में सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर वहां से अभी तक लगभग 12,000 चीनी नागरिकों को वापस लाया जा चुका है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बीजिंग: लीबिया में सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर वहां से अभी तक लगभग 12,000 चीनी नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। चीन के एक मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उप विदेश मंत्री सोंग ताओ ने संवाददाताओं से कहा कि ताजा जानकारी के मुताबिक लीबिया से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भेजे गए पहले विशेष विमान से 200 से अधिक लोग शुक्रवार को पहुंचे हैं। विशेष विमान शुक्रवार तड़के बीजिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। मंत्री के मुताबिक दूसरा विशेष विमान, जो गुरुवार को काहिरा पहुंचा था, वह भी बीजिंग के लिए रवाना हो चुका है। इस विमान के शुक्रवार नौ बजे तक हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, नागरिक, 12000 वापस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com