विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

चीन का सीमा क्षेत्र में सड़क निर्माण करना समझौते का सीधा उल्लंघन : भूटान

भूटान ने चीन से जोम्पेलरी स्थित भूटानी सेना के शिविर की तरफ डोकलाम इलाके में सड़क का निर्माण रोकने को कहा

चीन का सीमा क्षेत्र में सड़क निर्माण करना समझौते का सीधा उल्लंघन : भूटान
भारत-चीन सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवान.
थिम्पू/ नई दिल्ली: भूटान ने चीन पर अपने सीमा क्षेत्र में सड़क का निर्माण कर दोनों देशों के बीच हुए समझौते का सीधा उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

एक कड़े बयान में भूटान ने चीन से जोम्पेलरी स्थित भूटानी सेना के शिविर की तरफ डोकलाम इलाके में डोकोला से वाहनों की आवाजाही के योग्य सड़क का निर्माण रोकने को भी कहा. भूटान का कहना है कि इससे दोनों देशों के बीच सीमा तय करने की प्रक्रिया प्रभावित होती है.

भूटान की टिप्पणी सिक्किम सेक्टर के डोकलाम (या डोंगलांग) इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच जारी तनातनी के बीच आई है.

भूटान ने कहा कि उसने सड़क निर्माण को लेकर चीन को डिमार्शे भी जारी किया है और चीन से तत्काल निर्माण कार्य रोककर यथास्थिति बहाल करने को कहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Bhutan, Road Construction In Border Area, Nathu La Pass
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com