इजरायल में अपने नागरिकों को अपने हाल पर छोड़ने के लिए चीन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. चीन ने अपने नागरिकों को कमर्शियल उड़ानों के टिकट खुद खरीद कर देश वापस आने के लिए कहा है. वहीं दुनिया के कई देश अपने नागरिकों को इजरायल से वापस लाने में हर तरह की सहायता कर रही हैं. वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) ने यह जानकारी दी.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक नियमित प्रेस वार्ता के दौरान इजरायल में स्थानीय चीनी नागरिकों को कमर्शियल उड़ानों से चीन वापस आने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि चीन और इजरायल के बीच कमर्शियल उड़ानें अभी भी चालू हैं. हम स्थानीय चीनी नागरिकों को जल्द से जल्द कमर्शियल उड़ानों से चीन वापस आने की सलाह देते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, अर्जेंटीना, ताइवान और अमेरिका सहित विभिन्न सरकारें चार्टर्ड उड़ानों और अन्य माध्यमों से अपने नागरिकों को निकालने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं. अमेरिका ने अपने नागरिकों को साइप्रस ले जाने के लिए एक क्रूज जहाज की व्यवस्था की है.
ताइवान ने घोषणा की है कि उसने 156 ताइवानी नागरिकों को इजरायल से सफलतापूर्वक निकाला, जबकि 147 ने इजरायल में ही रहने का विकल्प चुना. इजरायल में चीनी नागरिकों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की है. कुछ ने रद्द किए गए विमान टिकटों और चीनी दूतावास से सहायता नहीं मिलने के अपने अनुभव साझा किए हैं. चीनी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर, "डीप नो ब्लू" नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया, "क्या 9 तारीख को तेल अवीव में कोई चीनी रह रहा है? उसने कहा कि उसने और उसके एक दोस्त ने जो हैनान एयरलाइंस के टिकट खरीदे थे, उन्हें रद्द कर दिया गया. जब उन्होंने फोन किया तो चीनी दूतावास ने कहा कि उन्हें खुद ही वापस जाने का इंतजाम करना होगा.
एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपने दूतावास को बदनाम किया." एक अन्य ने पोस्ट किया, "यदि आप अपने टिकट खुद खरीद सकते थे तो आपने दूतावास को परेशान क्यों किया? आपकी आखिरी पोस्ट हटाए जाने लायक थी." युद्ध के कारण 9 अक्टूबर को तेल अवीव और शंघाई के बीच हैनान एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने से चीनी नागरिकों के सामने चुनौतियां बढ़ गईं. चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स ने उड़ान रद्द होने की सूचना दी, लेकिन नागरिकों की दुर्दशा के बारे में विस्तार से नहीं बताया.
सहायता की अपील के बावजूद इजरायल में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को आवश्यक सुरक्षा सावधानी बरतने और चीन लौटने के लिए अपनी व्यवस्था स्वयं करने की सलाह दी है. इस स्थिति के कारण इजरायल में रह रहे चीनी नागरिकों में असंतोष पैदा हो गया है, कुछ लोग अपनी सरकार की प्रतिक्रिया और संघर्षग्रस्त क्षेत्र से उन्हें निकालने में तेजी से कार्य करने में विफलता से निराश महसूस कर रहे हैं. तेल अवीव से प्रमुख चीनी शहरों के लिए सीमित संख्या में सीधी उड़ाने हैं. अधिकांश मार्गों के लिए टिकट की कीमतें 1,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं