कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल एक दिन और भारत में रहेगा. उनके विमान में तकनीकी खराबी के बाद यह फैसला लिया गया है. कनाडाई प्रधान मंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करने पर, हमें कनाडाई सशस्त्र बलों द्वारा अवगत कराया गया कि CFC001 तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा है. इस समस्या को रातों रात ठीक नहीं किया जा सकता है. हमारा प्रतिनिधिमंडल वैकल्पिक व्यवस्था होने तक भारत में रहेगा. सूत्रों का कहना है कि फ्लाइट रात 8 बजे उड़ान भरने वाली थी. ट्रूडो जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे.
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि एयरबस ने ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए समस्याएं पैदा की हैं.
कनाडा के 24-घंटे के ऑल-न्यूज़ नेटवर्क सीटीवी न्यूज़ के अनुसार, अक्टूबर 2016 में भी एक समस्या के कारण विमान को प्रधान मंत्री के साथ उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ओटावा लौटना पड़ा था. सीटीवी न्यूज के अनुसार, अक्टूबर 2019 में, वीआईपी विमान ओंटारियो में एक दीवार से टकरा गया था.
-
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
"भारत एक महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है"
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को कहा कि भारत दुनिया की ‘‘असाधारण रूप से महत्वपूर्ण'' अर्थव्यवस्था है और जलवायु परिवर्तन से निपटने और आर्थिक विकास सहित कई क्षेत्रों में कनाडा का ‘‘महत्वपूर्ण भागीदार'' है. जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता के तुरंत बाद मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने यह टिप्पणी की. कनाडा में खालिस्तानी तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर भारत की चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर, ट्रूडो ने कहा कि उनका देश शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की स्वतंत्रता की हमेशा रक्षा करेगा लेकिन साथ ही हिंसा को रोकेगा और नफरत को पीछे धकेलने के लिए हमेशा प्रयास करेगा.
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की हरकतें पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं. उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया की असाधारण रूप से एक महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है और जलवायु परिवर्तन से निपटने से लेकर नागरिकों के लिए विकास और समृद्धि के लिए कनाडा का एक महत्वपूर्ण भागीदार है.'' कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष मौजूदा सहयोग को बढ़ाने पर विचार करना जारी रखेंगे. मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने और ट्रूडो ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों को लेकर चर्चा की.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं