कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने हिंदू समुदाय को "नवरात्रि की शुभकामनाएं" दीं हैं. जस्टिन ट्रूडो ने भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच अपने देश के हिंदू समुदाय को नवरात्रि पर शुभकामना देने के लिए एक्स पर एक पोस्ट किया है. कनाडा के प्रधानमंत्री द्वारा भारत पर लगाए गए आरोपों के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है.
जस्टिन ट्रूडो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, "नवरात्रि की शुभकामनाएं! मैं हिंदू समुदाय के सदस्यों और इस त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेज रहा हूं."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Happy Navratri! I'm sending my warmest wishes to members of the Hindu community and all those who are celebrating this festival. https://t.co/ISCjvJqnKJ
— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) October 15, 2023
नवरात्रि देवी दुर्गा की आराधना के लिए मनाया जाने वाला त्योहार है, जो साल में दो बार आता है. यह नौ रातों तक चलता है, पहली बार चैत्र और फिर अश्विन के महीने में आता है.
ट्रूडो ने पिछले महीने सार्वजनिक रूप से संदेह जताया था कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे, जिनकी 18 जून को वैंकूवर उपनगर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. ट्रूडो के बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. भारत ने इस आरोप को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया और दोनों देशों ने एक-एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया.
भारत ने कनाडाई लोगों के लिए नए वीजा निलंबित कर दिए और ओटावा से भारत में अपनी राजनयिक उपस्थिति कम करने को कहा. हालांकि बाद में ट्रूडो ने कहा कि कनाडा विवाद को बढ़ाना नहीं चाहता है. साथ ही उन्होंने कहा, "हम इसे बेहद गंभीरता से ले रहे हैं, लेकिन हम भारत सरकार के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक रूप से जुड़ना जारी रखेंगे."
हाल ही में जॉर्डन के राजा और यूएई के प्रेसिडेंट के साथ भारत के संबंधों की चर्चा के बाद विभिन्न वैश्विक नेताओं के साथ भारत का मुद्दा उठाने के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री को ऑनलाइन बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया था.
इस बीच, एनडीटीवी द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि निज्जर की मौत में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाने के बाद जस्टिन ट्रूडो की रेटिंग अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें :
* भारत-कनाडा विवाद को लेकर ऋषि सुनक ने किया तनाव कम करने का आह्वान
* गुस्साए कनाडाई नागरिक ने किया प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का विरोध, सरेआम कहे 'अपशब्द'
* अमेरिका ने भारत-कनाडा विवाद से दिल्ली-वाशिंगटन संबंधों पर असर पड़ने की रिपोर्ट खारिज की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं