भारत और कनाडा के रिश्ते इस समय तनाव की स्थिति से गुजर रहे हैं. इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. वहीं, देश के भीतर भी जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ विरोध के स्वर बुलंद हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सरेआम एक गुस्साया कनाडाई नागरिक जस्टिन ट्रूडो का विरोध करता नजर आ रहे है.
वीडियो में कनाडाई नागरिक, जस्टिन ट्रूडो को काफी भला बुरा कहता हुआ नजर आ रहे है. वीडियो में ट्रूडो उन्हें देखने के लिए इंतजार कर रहे लोगों की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वह भीड़ में मौजूद एक बच्चे से भी बातचीत करते हैं. इसके कुछ सेकंड बाद, जैसे ही ट्रूडो दूसरी तरफ खड़े लोगों का अभिवादन करने के लिए आगे बढ़ते हैं, तभी एक व्यक्ति को जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ "आपत्तिजनक" शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जस्टिन ट्रूडो को शायद उम्मीद नहीं थी कि उनके बारे में कोई ऐसे आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल कर सकता है, इसलिए वह काफी हैरान दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद जस्टिन ट्रूडो उस व्यक्ति की कड़ी प्रतिक्रिया के पीछे का कारण पूछते हैं...? तो वह व्यक्ति देश पर जस्टिन ट्रूडो के कथित प्रभाव के प्रति अपना असंतोष व्यक्त करते हुए जवाब देता है, "आपने इस देश को बर्बाद कर दिया है..."
इस पर जस्टिन ट्रूडो ने पूछा, "मैंने इस देश को कैसे बर्बाद कर दिया...?" जिस पर उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, "क्या कोई घर खरीद सकता है...?" इस व्यक्ति ने राष्ट्रीय आवास संकट पर प्रकाश डालते हुए गुस्से में जवाब दिया, जिससे कनाडाई जूझ रहे हैं. व्यक्ति ने कहा, "आप लोगों से कार्बन टैक्स वसूल रहे हैं." जस्टिन ट्रूडो ने कार्बन टैक्स का समर्थन किया है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं