विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2017

मेक्सिको में बस दुर्घटना में 15 की मौत, 37 लोग घायल

लोपेज रिवस ने बताया कि अयोटलान के लोगों ने एक निजी बस किराए ली थी, जिसकी हालत ठीक नहीं थी और यह वाहन के ब्रेक फेल होने से यह घटना हुई.

मेक्सिको में बस दुर्घटना में 15 की मौत, 37 लोग घायल
  • जेलिस्को में बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई
  • लागोस से छुट्टियां बिताकर लौट रहे थे लोग
  • ब्रेक फेल हो जाने की वजह से हुई दुर्घटना
पश्चिमी मेक्सिको के जेलिस्को में बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 37 घायल हो गए. जेलिस्को के आपात सेवा और दमकल विभाग के प्रमुख जोस त्रिनिडाड लोपेज रिवस ने एफे को बताया कि यह दुर्घटना रविवार को शाम 7.30 बजे ब्रेक फेल होने से हुई. बस में सवार यात्री सैन जुआन डे लोक लागोस से छुट्टियां बिताकर लौट रहे थे.

मेक्सिको में भूकंप से मरने वालों की संख्या 292 हुई

लोपेज रिवस ने बताया कि अयोटलान के लोगों ने एक निजी बस किराए ली थी, जिसकी हालत ठीक नहीं थी और यह वाहन के ब्रेक फेल होने से यह घटना हुई. लोपेज रिवस ने कहा कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, यह घटना ब्रेक फेल होने से हुई, जिस वजह से गाड़ी पलट गई.  इस घटना के बाद 11 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार ने बाद में अस्पताल के दौरान दम तोड़ दिया.

अमेरिका: हंसते-हंसते बालकनी से गिरी शिक्षिका, मौत

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mexico, Bus Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com