विज्ञापन

चीन ने पहाड़ों पर दौड़ाई बुलेट ट्रेन, 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, ढाई घंटे में 800 किमी का सुपरफास्ट सफर

Bullet Train News: भारत में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन अगले साल अगस्त तक शुरू होगी. इस बीच चीन ने जियान और शियान शहरों के बीच हजारों फीट ऊंचाई के पहाड़ों में 5 साल के भीतर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाकर सबको चौंका दिया है.

चीन ने पहाड़ों पर दौड़ाई बुलेट ट्रेन, 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, ढाई घंटे में 800 किमी का सुपरफास्ट सफर
Bullet Train in China Xian-Shiyan High Speed rail: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट
NDTV
बीजिंग:

भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच अगले साल से चलने वाली है, लेकिन चीन ने तो अब पहाड़ों में भी बुलेट ट्रेन दौड़ा दी है. चीन ने किनलिंग पहाड़ों को काटकर सिर्फ 4 साल में नया हाई स्पीड रेल कॉरिडोर तैयार किया है. चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने शियान और जिनयान शहरों के बीच 257 किलोमीटर ये लंबी लाइन बनाई है, जहां 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन दौड़ेगी. ये बुलेट ट्रेन कई सुरंगों और पुलों से गुजरेगी और उत्तर पश्चिमी के बड़े शहरों को यांगजी नदी के पार के इलाकों से जोड़ेगी. 

हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का रूट

ये नई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर चीन के शांग्जी प्रांत की राजधानी शियान को पड़ोस के हुबेई प्रांत के जिनयान शहर से जोड़ती है. साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के अनुसार, हाईस्पीड रेल लाइन ने 257 किलोमीटर लंबे रूट पर सफर को बेहद कम कर दिया है. वहीं शियान और हुबेई की राजधानी वुहान 800 किमी के सफर का समय सिर्फ 5-6 घंटे से घटाकर 2 घंटे 41 मिनट रह जाएगा. किनलिंग पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ इलाके को काटकर बुलेट ट्रेन निकालना बहुत मुश्किल था.

ये भी पढ़ें - दिल्ली से चलेगी देश की सबसे लंबी बुलेट ट्रेन, वाराणसी से सिलीगुड़ी कॉरिडोर तक 1700KM का रूट-स्टेशन, अहमदाबाद-अमृतसर, जम्मू भी प्लान में

Bullet Train

Bullet Train in China

बुलेट ट्रेन के लिए चीन ने खोला खजाना

 चीन ने 7 अरब डॉलर यानी करीब 66600 करोड़ रुपये खर्च कर ये हाईस्पीड रेल कॉरिडोर खड़ा कर दिया. किनलिंग पहाड़ी उत्तर और दक्षिण चीन के हिस्से को अलग करती है. पहाड़ों के साथ यांगजी, हानशियांग नदी भी इनके बीच बहती हैं. शिन्हुआ की रिपोर्ट में प्रोजेक्ट के मुख्य डिजायनर माओ लेई ने कहा कि यह रेलवे पूरे रूट का 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा पुलों और सुरंगों से बना है. 

चीन की बुलेट ट्रेन की स्पीड देखो

बुलेट ट्रेन रूट में 42 सुरेंगे और 62 पुल

पहाड़ों, खाईं के बीच इस बुलेट ट्रेन लाइन में 42 सुरंगें और 62 पुल बने हैं, जो 244 किलोमीटर रूट का 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा है. ऐसे इलाके में बुलेट ट्रेन चीन के रेलवे और इंजीनियरिंग के लिए बड़ी चुनौती भरी परीक्षा थी. यह बुलेट ट्रेन रूट से हांकू-शियां हाईस्पीड रेलवे से जुड़ती है. इससे शांग्जी प्रांत के शियान और हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान के बीच ढाई घंटे में सफर होगा.

Bullet Train China Speed

ये भी पढ़ें - नोएडा से लखनऊ डेढ़ घंटे में, रेल मंत्री ने हाईस्पीड कॉरिडोर का बताया पूरा प्लान, NCR में नमो भारत के बाद नई सौगात

चीन का सबसे चुनौतीपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट

रेलवे प्रोजेक्ट में चाइना रेलवे वुहान ग्रुप के शियांगयांग पावर सप्लाई सेक्शन अफसर जी डेक्सू ने इसे क्रांतिकारी बताया है. ये ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में क्रांति लाएगा. रेलवे सिग्नलिंग टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट इंजीनियर चेन केयू ने सुरंगों के अंदर सिग्नल बेस स्टेशन बने हैं. सुरंग की दीवारों पर डिजाइन केबल हैं, जो रेल ट्रैक के साथ सिग्नल पकड़ सकें.

मुंबई-अहमदाबाद के बाद बुलेट ट्रेन के 7 प्रायोरिटी कॉरिडोर

  1. दिल्ली - वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (Delhi - Varanasi Corridor)
  2. मुंबई - पुणे हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (Mumbai - Pune Corridor)
  3. पुणे - हैदराबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (Pune - Hyderabad Corridor)
  4. हैदराबाद - बेंगलुरु हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (Hyderabad - Bengaluru Corridor)
  5. हैदराबाद - चेन्नई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (Hyderabad - Chennai Corridor)
  6. चेन्नई - बेंगलुरु हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (Chennai - Bengaluru Corridor)
  7. वाराणसी - सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (Varanasi - Siliguri Corridor)

सरकार ने भारत में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के बाद बजट में सात बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है. इसमें 16 लाख करोड़ का बजट है. इसकी कुल लंबाई लगभग 4,000 किलोमीटर होगी.  इसे दिल्ली से वाराणसी का सफर महज 3 घंटे 50 मिनट और मुंबई से पुणे का सफर सिर्फ 45 मिनट का रह जाएगा.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bullet Train, Bullet Train In China, Mumbai Ahmedabad Bullet Train, High Speed Rail Corridor Route Map, Bullet Train Speed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com