विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2017

ब्रिटेन के शाही परिवार का कोई सदस्य महाराजा या महारानी नहीं बनना चाहता : प्रिंस हैरी

प्रिंस हैरी ने कहा - सही समय आने पर वे अपना कर्तव्य निभाएंगे; जिस स्थान पर हैं, वहां वे बदलाव लाने में सक्षम

ब्रिटेन के शाही परिवार का कोई सदस्य महाराजा या महारानी नहीं बनना चाहता : प्रिंस हैरी
प्रिंस हैरी ने कहा है कि ब्रिटेन के शाही परिवार का कोई भी सदस्य महाराजा या महारानी नहीं बनना चाहता है.
लंदन: प्रिंस हैरी ने गुरुवार को कहा कि शाही परिवार का कोई भी सदस्य महाराजा या महारानी नहीं बनना चाहता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सही समय आने पर वे अपना कर्तव्य निभाएंगे.

सिंहासन के लिए कतार में 32 वर्षीय हैरी पांचवे स्थान पर हैं. हैरी ने कहा कि उन्होंने कई बार चाहा कि वे 'प्रिंस हैरी' के अलावा कोई और होते हालांकि यह भी कहा कि उन्हें इस बात का भान है कि जिस स्थान पर वह हैं, वहां वे बदलाव लाने में सक्षम हैं.

न्यूजवीक पत्रिका ने हैरी के हवाले से कहा, ''शाही परिवार का कोई सदस्य ऐसा है जो महाराजा या महारानी बनना चाहता है? मेरे खयाल से नहीं. लेकिन सही समय पर हम अपना कर्तव्य निभाएंगे. '' उन्होंने कहा, ''ब्रिटिश राजवंश के आधुनिकीकरण में हम शामिल हैं. यह हम अपने लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए कर रहे हैं.'' हैरी ने अपनी मां के ताबूत के पीछे चलने की तकलीफदेह यादों के बारे में भी बात की. तब वे महज 12 वर्ष के थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Britain, Prince Harry, King Or Empress, Royal Family Of Britain, Newsweek
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com