विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2011

ब्राजील में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 665 हुई

रियो डी जनेरियो: ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में लागातार हो रही बारिश और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 665 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से तीन और लोगों की मौत हुई है, जबकि भूस्खलन से कई राजमार्गों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हुए भूस्खलन में सैकड़ों मकान मलबे में दब गए थे, जिसमें सबसे अधिक लोग मारे गए थे। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक नोवा फ्रिबर्गो में 312, तेरेसोपोलिस में 276, पेट्रोपोलिस में 58 और सुमीदोउरो में 19 लोगों की मौत हुई है। अभी तक 133 लोग लापता बताए जा रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बारिश और भूस्खलन की वजह से अब तक 6,050 लोगों के मकान नष्ट हो गए हैं, जबकि 7,780 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने रियो डी जनेरियो के पर्वतीय क्षेत्रों में गुरुवार तक बारिश होते रहने की संभावना जताई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्राजील, बाढ़, भूस्खलन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com