Humanity Still Alive Video: इन दिनों देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं और लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है. लोग अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. इस स्थिति में जब हर कोई अपनी जिंदगी को सुरक्षित करने के बारे में पहले सोच रहा हैं, ऐसी हालत में कुछ लोगों ने एक बेजुबान जानवर की जान बचा कर इंसानियत की नायाब मिसाल पेश की है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ शख्स बाढ़ में फंसे एक गाय को बचाते नजर आ रहे हैं.
पेश की इंसानियत की मिसाल
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो की शुरुआत में एक गाय पानी में डूबती नजर आती है. वह बाढ़ के पानी में गले तक डूबी दिखती है. इस दौरान दो शख्स इस गाय को बचाने पहुंचते हैं और इस बेजुबान की जान बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करते हैं. हालांकि, काफी जोर लगाने के बाद भी गाय पानी से बाहर नहीं आ पाती, ऐसे में कुछ लोग दूर से आवाज लगा कर गाय की मदद के लिए और लोगों को बुलाते हैं. धर्म और जाति का भेद भूल केवल इंसानियत को याद रख चार लोग मिल कर इस बैल को किसी तरह ऊपर लाते हैं और उसकी जान बचा लेते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
नेटिजन्स ने कहा- मिली बड़ी सीख
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद से इस पर 1 लाख 6 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और लोग कमेंट कर बेजुबान जानवर की जान बचाने वालों की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कितना सुन्दर नज़ारा है, कोई तो वीडियो बना रहा, कोई गाय की जान बचा रहा, धर्म मजहब की बात नहीं इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'इस वीडियो को देख कर सीख मिलती है कि देश को बचाने के लिए भी सभी को साथ आने की जरूरत है.' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'इन भाइयों को सलाम.'
ये भी देखें- आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की एयरपोर्ट कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं