खेती करने वाले हर इंसान का सबसे बड़ा दर्द यही होता है कि, मेहनत से उगाई गई सब्जियां और फल पकने से पहले ही बर्बाद हो जाते हैं. चिड़ियां, गिलहरियां और छोटे कीट-पतंग पेड़ों पर लगे ताजे फलों पर हमला बोल देते हैं. अक्सर लोग इनसे बचने के लिए महंगे जाल लगाते हैं या कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करते हैं, जिससे फल खराब होने का खतरा बना रहता है. वीडियो के मुताबिक, ऐसे में एक किसान ने खेत में चिड़ियों और गिलहरियों के आतंक से निपटने के लिए रबर के खिलौने वाले सांपों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उसे अपनी फसल बचाने में मदद मिली.
ये भी पढ़ें:- आखिर एक बार पहनने के बाद कपड़े क्यों फेंक रहे हैं लोग? चीन के इस नए ट्रेंड ने उड़ाई सबकी नींद!
बाजार से खरीदे रबर के खिलौने
एक किसान ने इस परेशानी का हल निकालने के लिए बाजार से बच्चों के खेलने वाले रबर के नकली सांप खरीदे. उसने इन सांपों को फलदार पेड़ों की डालियों और पौधों के आसपास इस तरह से लपेट दिया मानो सच में कोई सांप बैठा हो. पक्षी और गिलहरियां सांप को अपना शिकारी मानते हैं, इसलिए वो डर के मारे खेत के आसपास भी नहीं भटके और किसान की फसल पूरी तरह सुरक्षित बच गई.
फसलों पर मंडराता पक्षियों का खतरा
वीडियो के मुताबिक, ये तरीका न केवल पूरी तरह केमिकल फ्री है, बल्कि इसमें जेब से न के बराबर पैसे खर्च होते हैं. गार्डनिंग एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि नकली सांप या उल्लू के मॉडल से पक्षियों को दूर रखा जा सकता है, बस समय-समय पर इनकी जगह बदलनी पड़ती है ताकि जानवर इसे आदत न बना लें. इस साधारण सी ट्रिक के दम पर किसान को पूरे साल फसल बचाने में मदद मिली.
ये भी पढ़ें:-20 रुपये के वड़ा पाव के लिए दिल्ली की लड़की ने उड़ा दिए 15 हजार, हरकत देख लोग बोले- 'ये तो अमीरों का स्ट्रगल है!'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं