विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

भुट्टो की हत्या की साजिश की निगरानी के लिए ओसामा को अफगानिस्तान भेजा गया था: रिपोर्ट

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि अल-कायदा के मारे जा चुके प्रमुख ओसामा बिन लादेन को अफगानिस्तान इसलिए भेजा गया था ताकि वह पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और फिर सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ की हत्या की साजिश पर नजर रख सके.

भुट्टो की हत्या की साजिश की निगरानी के लिए ओसामा को अफगानिस्तान भेजा गया था: रिपोर्ट
भुट्टो की हत्या की साजिश की निगरानी के लिए ओसामा को अफगानिस्तान भेजा गया था: रिपोर्ट (फाइल फोटो)
  • 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में हुई थी भुट्टो की हत्‍या
  • यह खुलासा भुट्टो की ठीक 10वीं बरसी पर हुआ है
  • थलसेना और ISI ने ओसामा के घर से बरामद पत्रों के आधार पर ये सूचना दी है
कराची: एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि अल-कायदा के मारे जा चुके प्रमुख ओसामा बिन लादेन को अफगानिस्तान इसलिए भेजा गया था ताकि वह पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और फिर सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ की हत्या की साजिश पर नजर रख सके.

बच्चों की कार्टून फिल्मों और ब्लू फिल्मों का भी शौकीन था ओसामा बिन लादेन...

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की ओर से इकट्ठा की गई खुफिया सूचना का हवाला देते हुए ‘दि न्यूज’ ने रिपोर्ट प्रकाशित की है कि इस साजिश को अंजाम देने के लिए विस्फोटक ओसामा के कूरियर (दूत) ने मुहैया कराए थे.

आतंक के सबसे खौफनाक 10 गैंगस्टर, कोई है जूनियर ओसामा तो कोई ड्रग्स का राजा

27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी के लियाकत बाग में एक चुनावी रैली के दौरान बंदूक और बम हमले की चपेट में आकर भुट्टो मारी गई थीं. यह खुलासा भुट्टो की ठीक 10वीं बरसी पर हुआ है.

VIDEO: प्रदर्शनकारी ने नवाज को बताया 'लादेन का दोस्त'

थलसेना और आईएसआई ने दिसंबर 2007 में तीन रिपोर्टों और ओसामा के घर से बरामद पत्रों में आंतरिक मंत्रालय को यह सूचना दी थी. (इनपुट भाषा से)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bin Laden, Afghanistan, Benazir's Assassination Plot, Benazir Bhutto, Benazir Assassination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com