विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2011

'बर्लुस्कोनी ने कई वेश्याओं से बनाए संबंध'

इटली के पीएम बर्लुस्कोनी पर अभियोजकों ने कई वेश्याओं के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए उनकी संपत्ति की जांच की अनुमति मांगी है।
रोम: इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर मिलान के अभियोजकों ने कई वेश्याओं के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए उनकी कुछ संपत्ति की जांच करने की अनुमति मांगी है। अभियोजकों ने बर्लुस्कोनी पर यह आरोप उन दस्तावेजों में लगाए हैं, जिनकी एक संसदीय समिति जांच कर रही है। अभियोजक यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि क्या 74 वर्षीय बर्लुस्कोनी ने मोरक्को की 17 वर्षीय रूबी को यौन संबंध बनाने के लिए धन दिया था। रूबी पिछले साल उनके एक बंगले में आयोजित पार्टियों में नजर आई थी। इटली में देह व्यापार अपराध नहीं है, लेकिन अवयस्क का यौन शोषण या उसके देह व्यापार में मदद करना अपराध है। दस्तावेजों में अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि बर्लुस्कोनी ने कई युवा वेश्याओं के साथ यौन संबंध बनाए और बदले में उन्हें नगद भुगतान तथा अपार्टमेंट दिए। रूबी के साथ यौन संबंध बनाने की बात को बर्लुस्कोनी ने खारिज किया है। बर्लुस्कोनी के खिलाफ जांच की खबर शुक्रवार को आते ही यह मामला तूल पकड़ लिया है। सोमवार को संसद में अभियोजकों ने इस मामले में करीब 400 दस्तावेज भेजे।
लेखक के बारे में
img
Associated Press
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बर्लुस्कोनी, वेश्या, यौन संबंध, इटली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com