विज्ञापन

IRGC की 'कैश मशीन' खत्म कर देंगे... ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमले के बाद बोले नेतन्याहू

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल पहले से कहीं ज़्यादा मजबूत है. ईरान का सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल प्लांट तबाह कर दिया. इसका मतलब है कि हम रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की पैसे कमाने वाली मशीन को सुनियोजित तरीके से खत्म कर रहे हैं.

IRGC की 'कैश मशीन' खत्म कर देंगे... ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमले के बाद बोले नेतन्याहू
  • इजरायल ने ईरान के असलुयेह में साउथ पारस पेट्रोकेमिकल प्लांट पर बड़ा हमला किया है, जिससे कई धमाके हुए.
  • इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हमले की पुष्टि की और कहा कि वे ईरान पर हमले जारी रखेंगे.
  • बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के करीब मिसाइल गिरने से खाड़ी क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान के असलुयेह में साउथ पारस पेट्रोकेमिकल प्लांट पर इजरायल ने बड़ा हमला किया है. यहां कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं. यह ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर का अहम हिस्सा माना जाता है और काफी बड़ा भी है. इस प्लांट पर हमले की पुष्टि अब खुद इजरायल के PM नेतन्याहू ने की है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अभी वो हमला जारी रखेंगे.

इजरायल के PM नेतन्याहू ने कहा कि आज ईरान का सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल प्लांट तबाह कर दिया. हम फैक्ट्रियों को खत्म कर रहे हैं, एक्टिविस्टों को खत्म कर रहे हैं. ईरान में सीनियर अधिकारियों को खत्म करना जारी रखेंगे. ईरान अब वैसा ईरान नहीं रहा.

'पैसे कमाने वाली मशीन को खत्म कर रहे हैं.'

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल पहले से कहीं ज़्यादा मजबूत है. ईरान का सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल प्लांट तबाह कर दिया. इसका मतलब है कि हम रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की पैसे कमाने वाली मशीन को सुनियोजित तरीके से खत्म कर रहे हैं.

वहीं, बीते शनिवार को ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र से महज 350 मीटर की दूरी पर एक मिसाइल गिरी. ये 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से इस तरह का चौथा हमला था. इस घटना ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.

 इजरायली वायु सेना के हमलों ने बुशहर में ईरान के सबसे बड़े नौसैनिक अड्डे को नष्ट कर दिया. ये हमले आज सुबह किए गए. बुशहर में एक बड़ा नौसैनिक अड्डा, एक वायु सेना अड्डा, एयर डिफेंस सिस्टम, साथ ही मिसाइलों और हमलावर ड्रोनों के लिए भूमिगत भंडारण सुविधाएं स्थित हैं.

अब्बास अराघची ने दी चेतावनी

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित इस संयंत्र पर लगातार हमले अंततः रेडियोधर्मी विकिरण का कारण बन सकते हैं, जिससे "तेहरान नहीं, बल्कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) की राजधानियों में जीवन समाप्त हो सकता है.

ये भी पढ़ें :  ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर हमले से उसके पड़ोसी देश क्यों चिंतित हैं?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com