विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2018

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद इस्तीफा दिया

आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नबाय जॉयस ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद शुक्रवार को पद से इस्तीफे का ऐलान किया. जॉयस ने ट्वीट कर कहा, "मैं सोमवार (26 फरवरी) को नेशनल पार्टी के नेता और देश के उप प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा.

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद इस्तीफा दिया
आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नबाय जॉयस ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद शुक्रवार को पद से इस्तीफे का ऐलान किया.
  • आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नबाय जॉयस ने इस्तीफे का ऐलान किया.
  • यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद इस्तीफा दिया.
  • महिला ने जॉयस के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नबाय जॉयस ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद शुक्रवार को पद से इस्तीफे का ऐलान किया. जॉयस ने ट्वीट कर कहा, "मैं सोमवार (26 फरवरी) को नेशनल पार्टी के नेता और देश के उप प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा. मैं सभी का समर्थन जताने के लिए आभार व्यक्त करता हूं, विशेष रूप से न्यू इंग्लैंड के लोगों का." एक महिला ने जॉयस के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद नेशनल पार्टी के कुछ सांसदों ने उनसे अपना समर्थन वापस ले लिया था. नेशनल पार्टी के सांसद एंड्रयू गी ने शुक्रवार को कहा, "जब तक मुझे बार्नबाय से जुड़ी कुछ समस्याओं के संदर्भ में स्पष्टीकरण नहीं मिल जाता, मैं उनका समर्थन नहीं कर पाऊंगा."

ढोल बजा तो स्टेज पर चढ़कर भांगड़ा करने लगे कनाडा के पीएम, देखें VIDEO

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और कर्मचारियों के बीच यौन संबंधों पर प्रतिबंध लगाया
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने मंत्रियों और कर्मचारियों के बीच यौन संबंधों पर प्रतिबंध की घोषणा की. यह कदम उपप्रधानमंत्री के एक सेक्स स्कैंडल में शामिल के होने के खुलासे के बाद उठाया गया है. इस वाकये ने देश को हिलाकर रख दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टर्नबुल ने बारनेबी जॉयस की उनकी मीडिया सलाहकार विक्की कैंपियन के साथ प्रेम संबंधों पर चौंकाने वाले फैसले की निंदा की.

अमृतसर में एयर इंडिया की फ्लाइट में बजे ढोल, जमकर हुआ भांगड़ा, देखें VIDEO

विक्की के साथ वह एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने आज मानकों में एक बहुत ही स्पष्ट और सुगम प्रावधान जोड़ा है कि मंत्री चाहे वे शादीशुदा हैं या अकेले, कर्मचारियों के साथ यौन संबंधों में संलग्न नहीं होंगे. अगर वह ऐसा करते हैं तो यह मानकों का उल्लंघन होगा."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barnaby Joyce, Barnaby Joyce Extramarital Affair, Australia, Deputy Prime Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com