बांग्लादेश में मल्टीप्लेक्स चेन की एक प्रमुख कंपनी , स्टार सिनेप्लेक्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने के बाद स्पष्टीकरण जारी किया है. इस वीडियो में दावा किया गया था कि कंपनी के एक मल्टीप्लेक्स में एक बुजुर्ग को इसलिए टिकट से वंचित किया गया क्योंकि वह लुंगी पहने हुए था. बुधवार को सामने आया यह वीडियो थोड़े से ही समय में वायरल हो गया. वीडियो में दिखाए गए शख्स की पहचान सलमान अली सरकार के तौर पर हुई है . अखबार ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, सलमान अली को यह कहते हुए दिखाया गया कि वह ढाका की सोनी स्क्वेयर ब्रांच पर स्टार सिनेप्लेस के थिएटर में फिल्म 'पोरान' (Poran) देखने गया था लेकिन उसे टिकट नहीं दिया गया. पूरे मामले में सिनेप्लेक्स ने अपने फेसबुक पेज पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि वह किसी भी चीज के आधार पर अपने कस्टमर्स के साथ भेदभाव नहीं करता है.
स्टार सिनेप्लेक्स ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि स्टार सिनेप्लेक्स किसी भी चीज के आधार पर, कम से कम किसी व्यक्ति की पोशाक के आधार पर अपने कस्टमर्स के साथ भेदभाव नहीं करता. हमारे ऑर्गेनाइजेशन में ऐसी नीतियां नहीं हैं जो केवल इस आधार पर किसी व्यक्ति को टिकट खरीदने से वंचित कर दें कि उस व्यक्ति ने लुंगी पहनी है. हम हर किसी से कहना चाहते हैं कि हमारे सिनेमा हाल्स में हर किसी का अपनी पसंदीदा फिल्म देखने के लिए स्वागत है. "पोस्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया के जरिये सर्कुलेट की जा रही यह घटना संभवत: एक दुर्भाग्यपूर्ण गलतफहमी का नतीजा है. हम इसे देखकर स्तब्ध हैं और इसे ध्यान में लाने के लिए संबंधित पक्षों के आभारी हैं. सिनेमा हॉल ने बाद में सलमान अली सरकार और उनरके परिवार को उसी मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया और उसका फोटो फेसबुक पेज पर पोस्ट किया. फिल्म "Poran" के सितारों में से एक सरीफुल राज भी सरकार और उनके परिवार के साथ थिएटर पहुंचे और उनके साथ फिल्म देखी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं