- बालेन शाह 27 तारीख को दोपहर 12:34 बजे नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे
- राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने संसद में बहुमत हासिल कर राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक विकास की उम्मीद जगाई है
- बालेन शाह ने झापा-5 क्षेत्र से पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भारी मतों से हराया है
बालेन शाह नेपाल के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर आगामी 27 तारीख को शपथ लेने जा रहे हैं. उनका ये शपथ ग्रहण समारोह कई कारणों से बेहद खास होने जा रहा है. समारोह को लेकर अभी से ही तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है. तय कार्यक्रम के मुताबिक बालेन शाह 27 तारीख की दोपहर 12:34 मिनट पर शपथ लेंगे.इस मौके को बेहद खास बनाने के लिए सात बेहद खास शंखों से शंखनाद किया जाएगा. इस मौके पर 108 बटुक पुजारी भी मौजूद रहेंगे.

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) की शानदार जीत ने नेपाली जनता में उम्मीद की एक नई लहर पैदा कर दी है.आरएसपी ने संसद में बहुमत हासिल किया है, जो 2015 के संविधान के बाद पहली बार देखने को मिला है. युवा नेपाली अब अपने चुने हुए प्रतिनिधियों को पूर्ण बहुमत के साथ संसद तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी महसूस कर रहे हैं. इसे राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक विकास के एक नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.
अपने अध्यक्ष रबी लामिछाने और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह के नेतृत्व वाली साढ़े तीन साल पुरानी पार्टी ने 125 सीटों पर जीत हासिल की थी.पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित पारंपरिक राजनीतिक दलों के एक के बाद एक दिग्गज नेता आरएसपी की देशव्यापी लहर के आगे हार गए थे.

कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर जीती
शेष सीटों में से एक पर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) (सीपीएन-यूएमएल) के उम्मीदवार अर्जुन कुमार कार्की, आरएसपी उम्मीदवार मिंगमा शेरपा से आगे चल रहे हैं. मधेस प्रांत के धनुषा-1 निर्वाचन क्षेत्र में भी चुनाव को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है, क्योंकि आरएसपी उम्मीदवार को नेपाल के क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जाने के कारण नेपाल निर्वाचन आयोग द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया गया था.
ओली को भी झापा से हराया था
काठमांडू महानगरपालिका के पूर्व महापौर शाह ने पूर्वी नेपाल के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से ओली को 68,348 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी. यह नेपाल के संसदीय इतिहास में किसी भी उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किया गया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. झापा-5 को लंबे समय से ओली का गढ़ माना जाता रहा था.
नेपाल में पहली बार Gen-Z सरकार
रैपर से नेता बने बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी लैंडस्लाइड बीते चुनाव में शानदार जीत मिली है. Gen-Z के फेवरेट बालेन शाह की सुनामी के आगे केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN (UML) और पुष्प कमल दहल प्रचंड की नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी टिक नहीं सकी. बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के जीते हुए सांसदों में उत्साह है. उन्होंने साफ किया था कि बालेन शाह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. काठमांडू से जीत हासिल करने के बाद बालेन शाह की पार्टी RSP के गणेश प्रजुली ने NDTV से खास बातचीत में कहा है कि नेपाल ने इतिहास रच दिया है.
यह भी पढ़ें: इस बार अलग नजर आएगी नेपाल की संसद, सड़क पर संघर्ष करने वालों को जनता ने चुना
यह भी पढ़ें: नेपाल में वोटों की गिनती अंतिम चरण में, बालेन की पार्टी दो-तिहाई बहुमत की ओर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं