विज्ञापन

हाथों से छीन लिया सामान, पॉलीथीन फाड़कर चेकिंग, भारत सीमा पर बालेन सरकार का ये कैसा 'टैक्स सिस्टम', देखें वीडियो

India-Nepal Relations: नेपाल में सीमा पर रोजमर्रा की वस्तुओं की जांच और टैक्स के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, महिलाओं के पॉलीथीन छीनने की घटना वायरल हुई.

बालेन शाह की नई सरकार ने भारत-नेपाल बॉर्डर के आसपास लोगों पर टैक्स लगाना शुरू कर दिया है. नेपाली सेना लोगों से छोटे पैकेट भी छीन रही है और उन पर टैक्स लगा रही है. सरकार ने हर चीज पर कस्टम ड्यूटी लगा दी है. कहा जा रहा है कि भारत की ओर से नेपाल में कोई भी सामान ले जाने पर नेपाली सेना टैक्स लगा रही है. चाहे वह ₹100 जितनी छोटी ही क्यों न हो हर चीज पर टैक्स लग रहा है. नेपाली लोग भारत से आने वाली छोटी-छोटी चीजों पर भी टैक्स लगाने के लिए बालेन शाह सरकार का विरोध कर रहे हैं. इस बीच एक महिला ने गुस्से में सिक्योरिटी फोर्स पर अपना पॉलीबैग फेंक दिया.

चावल, चीनी जैसी रोजाना की ज़रूरी चीज़ों की जांच

होम मिनिस्टर पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. देश की कानून व्यवस्था पहले ही चरमराई हुई है. नेपाल में “सोशल मीडिया सेंसेशन” प्रधानमंत्री के लिए आने वाला समय मुश्किल है क्योंकि नेपाली जनता बड़े पैमाने पर भारतीय सामान और बाजारों पर निर्भर है.

नेपाल-भारत बॉर्डर पर सख्त कस्टम चेकिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. चावल, चीनी जैसी रोज़ाना की ज़रूरी चीज़ों की जांच हो रही है, जिससे भारतीय बाज़ारों पर निर्भर रहने वाले स्थानीय लोगों में गुस्सा है. रिक्शा में बैठी महिलाओं के हाथ में पॉलीथीन को छीनकर तलाशा जा रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

जेन जी आंदोलन से चुनकर आई सरकार

बालेन शाह की सरकार जेन जी आंदोलन के बाद चुनकर आई है.  पिछले साल सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शनों के दौरान युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई. इन प्रदर्शनों में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और आर्थिक ठहराव को लेकर भी गुस्सा था. इन विरोध प्रदर्शनों में 77 लोगों की मौत हुई, जिनमें कई प्रदर्शनकारी थे जिन्हें पुलिस की गोली लगी. इसके बाद उस समय के नेता केपी ओली को पद छोड़ना पड़ा था.

नेपाल की मौजूदा सरकार से जनता को उम्मीद है कि वह उनके हक की बात करेंगे लेकिन ऐसे फैसले से लोग नाराज है. बॉर्डर से सटे इलाके में तो सरकार को लेकर खासा नाराजगी है.

यह भी पढ़ें: नेपाल की महिला ने 2 दिन तक गुरुग्राम पुलिस को दौड़ाया, खुलासे के बाद रह गई दंग, उसी पर की FIR 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal, Balen Sarkar, Custom Duty, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com