अयोध्या में 22 जनवरी 2024 की तारीख इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी. आज रामलला अपने स्थायी मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं. मूर्ति पहले ही गर्भगृह में पहुंच चुकी है लेकिन प्राण-प्रतिष्ठा (Ram Mandir Inauguration Ceremony Live Telecast In America) आज होने जा रही है. देश में ही नहीं विदेशों में भी रामलला के अयोध्या आगमन की धूम देखी जा रही है. खास बात यह है कि विदेशों में बसे भारतीय भी अपने प्रभु श्री राम के भव्य राम मंदिर में विराजमान होने वाले ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकेंगे. राम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के फेमस टाइम स्क्वायर पर भी दिखाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक अमेरिका के हर शहर में राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का टेलीकास्ट किया जाएगा.
राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका के फेमस टाइम्स स्क्वायर पर ढोल की गूंज के साथ ही, 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए. अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर भारी भीड़ जमा हो गई है. उत्सव में सैकड़ों हिंदुओं ने हिस्सा लिया.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
ये भी पढ़ें-खत्म हो रहा 500 साल का इंतजार, अयोध्या में आज विराजेंगे प्रभु श्रीराम | Live Updates | देखें स्पेशल कवरेज
US में राम मंदिर कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट
सामने आई जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में जगह-जगह बड़ी क्रीन लगाई गई हैं. यहां पर भी राम मंदिर उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा. बता दें कि अमेरिका में हिंदुस्तानियों की बड़ी आबादी रहती है. अमेरिका ही नहीं नेपाल, कनाडा समेत दुनिया के अन्य देश, जहां बड़ी संख्या में भारतीयों की आबादी है, वहां राम मंदिर कार्यक्रम का टेलीकास्ट दिखाया जाएगा.
अमेरिका के टेक्सास में ‘श्री सीता राम फाउंडेशन' के कपिल शर्मा ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या धाम में भगवान राम के मंदिर का निर्माण दुनिया भर के हिंदुओं के लिए आस्था और उत्सव का एक महत्वपूर्ण दिन है.श्री सीता राम फाउंडेशन ने ह्यूस्टन में अपने मंदिर में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया है. उन्होंने कहा कि उत्सव की शुरुआत सुंदरकांड से होगी, जिसके बाद नृत्य, गायन और संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. इसके बाद हवन और भगवान राम का पट्टाभिषेक होगा, जिसका समापन भगवान राम की शोभा यात्रा और प्रसाद वितरण के साथ होगा.
पाकिस्तानी अमेरिकी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल
शर्मा ने कहा, ''अयोध्या धाम से मंगाये गये प्रसाद और धूल को वितरित करना भी हमारे लिए सम्मान की बात है, जिसे विशेष रूप से हमारे कार्यक्रम के लिए यहां लाया जा रहा है.'' मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर शनिवार को वाशिंगटन के एक उपनगर में राम मंदिर उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं. कुछ पाकिस्तानी अमेरिकी भी ग्रेटर वाशिंगटन क्षेत्र में होने वाले उत्सव में शामिल होंगे.
यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) के अध्यक्ष और सीईओ मुकेश अघी ने व्यापक उत्साह को लेकर जानकारी साझा की. उन्होंने कहा, "पूरे अमेरिका में लगभग एक दर्जन कार्यक्रम होंगे. इनमें राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा (मंदिर का उद्घाटन) का उत्सव न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर से पूरे रास्ते में मनाया जाएगा. बोस्टन, वाशिंगटन डीसी, एलए या सैन फ्रांसिस्को में भी कार्यक्रम निर्धारित हैं, जो ठीक उसी समय होंगे जब भारत में समारोह होगा."
मॉरीशस में भी होगा रामलला का स्वागत
राम मंदिर समारोह के महत्व को देखते हुए मॉरीशस सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक सेवा में कार्यरत हिंदू अधिकारियों के लिए दो घंटे के विशेष अवकाश की घोषणा की है. इस कदम का उद्देश्य उनका अयोध्या में श्री राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' के अवसर पर होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेना संभव बनाना है.
प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ के नेतृत्व में मॉरीशस कैबिनेट ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया. इसमें लिखा, "कैबिनेट सोमवार, 22 जनवरी, 2024 को दो घंटे का एक विशेष अवकाश देने पर सहमत हो गई है. भारत में अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के संदर्भ में, सेवा की अनिवार्यताओं के तहत, हिंदू आस्था के सार्वजनिक अधिकारियों को 1400 बजे से, जो एक ऐतिहासिक घटना है, क्योंकि यह अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतीक है.''
ये भी पढ़ें-रामलला की प्राण प्रतिष्ठा : चेन्नई के फूलों से सजाया जाएगा राम मंदिर का गर्भगृह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं