Ram Mandir Pran Pratishtha : अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह को रविवार रात को चेन्नई से लाए गए सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा.मंदिर की पुष्प सजावट टीम के प्रमुख संजय धवलीकर ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भव्य संरचना की सजावट के लिए 20 से अधिक किस्मों के तीन हजार किलोग्राम से ज्यादा फूलों का उपयोग किया गया है.
राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा' के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे. अयोध्या में होने वाले इस भव्य समारोह में सात हजार से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
धवलीकर ने यहां ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘मंदिर परिसर की सजावट का लगभग 85-90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. सजावट में भारत के विभिन्न हिस्सों से लाए गए तीन हजार किलोग्राम से अधिक विभिन्न प्रकार के फूलों का उपयोग किया गया है.''
उन्होंने कहा कि सजावट में इस्तेमाल किए गए फूलों की किस्मों में गुलदाउदी, जरबेरा, आर्किड और एंथुरियम और लिलियम जैसे विदेशी फूल भी शामिल हैं. धवलीकर ने कहा कि अलग-अलग किस्म और रंगों के यह फूल चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, लखनऊ और दिल्ली से लाए गए हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘जब मेहमान मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे तो न केवल उनका स्वागत मंदिर की वास्तुकला और दृश्य प्रतिभा तथा इसकी सौंदर्यात्मक सजावट से किया जाएगा, बल्कि फूलों की खुशबू मेहमानों के मन को मोह लेगी.''
यह पूछे जाने पर कि नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह की सजावट के लिए किस तरह के फूलों का उपयोग किया जाएगा, उन्होंने कहा कि चेन्नई से लाए गए सुगंधित फूलों का उपयोग ‘गर्भ गृह' और रामलला की नई मूर्ति की सजावट के लिए किया जाएगा. धवलीकर ने बताया कि गर्भगृह की सजावट के लिए गुलाब, चमेली जैसे फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सजावट 18 जनवरी को शुरू हुई और लगभग 200 कर्मचारी इस काम में लगे हैं.
राम मंदिर को फूलों से सजाए जाने की तस्वीरें शनिवार रात मंदिर न्यास द्वारा साझा की गईं. मंदिर को ‘दीया' के डिजाइन के साथ विशेष रोशनी की श्रृंखला से भी सजाया गया है.
धवलीकर ने कहा, ‘‘ये फूल विशेष हैं और मौसम सर्द होने के कारण लंबे समय तक ताजा रह सकते हैं. इसलिए ये फूल प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन भी ताजा रहेंगे.''
फूलों की सजावट और रोशनी की व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीम बनाई गईं है और वे सभी न्यास के अधिकारियों के मार्गदर्शन में मिलकर काम कर रही हैं. एक सूत्र ने बताया, ‘‘गर्भगृह के अंदर पारंपरिक दीये का इस्तेमाल किया जाएगा.'' मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई रामलला की नयी 51 इंच की मूर्ति को पिछले बृहस्पतिवार की दोपहर राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं