विज्ञापन

लाइव टीवी पर कुत्ते पर चीख पड़े ऑस्ट्रेलिया के पूर्व डिप्टी PM, फिर पत्रकार से भी भिड़े- VIDEO वायरल

ऑस्ट्रेलिया की दक्षिणपंथी वन नेशन पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री बार्नबी जॉयस इससे पहले भी कुत्तों को मार देने की धमकी दे चुके हैं.

लाइव टीवी पर कुत्ते पर चीख पड़े ऑस्ट्रेलिया के पूर्व डिप्टी PM, फिर पत्रकार से भी भिड़े- VIDEO वायरल
Australia: लाइव टीवी पर कुत्ते पर चीख पड़े ऑस्ट्रेलिया के कट्टर नेता

ऑस्ट्रेलिया की कट्टर दक्षिणपंथी वन नेशन पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री बार्नबी जॉयस का एक लाइव टीवी इंटरव्यू चर्चा में आ गया है. इंटरव्यू के दौरान उनका कुत्ता बार-बार शरारत कर रहा था, जिससे जॉयस अचानक लाइव टीवी पर ही जोर से चिल्ला पड़े- बैठ जाओ. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसके बाद उन्होंने पत्रकार से माफी मांगते हुए कहा कि माफ कीजिए, ये कुत्ता है. वैसे यह वाकया यहीं खत्म नहीं हुआ. इसके बाद पत्रकार से उनकी तीखी बहस भी हुई. दरअसल कुछ देर बाद कुत्ते ने फिर बीच में तंग किया. इस पर जॉयस ने कहा, "इस कुत्ते के लिए मैं माफी चाहता हूं, यह अचानक भौंकने लगा है."

इसपर पत्रकार सारा फर्ग्यूसन ने जवाब दिया, "कुत्ते की चिंता मत कीजिए, मेरे सवाल का जवाब दीजिए." 

पत्रकार सारा जॉयस से उनकी पार्टी की नेता पॉलीन हैनसन की ब्रिटेन के दक्षिणपंथी नेता टॉमी रॉबिन्सन से हुई मुलाकात पर सवाल पूछ रही थीं. इस पर जॉयस नाराज़ हो गए और बोले, "बदतमीजी मत कीजिए, नहीं तो यह इंटरव्यू यहीं खत्म हो जाएगा, सारा."

यह पहली बार नहीं है जब जॉयस किसी कुत्ते की वजह से सुर्खियों में आए हों. कुछ साल पहले उन्होंने अभिनेता जॉनी डेप के कुत्तों को मार देने की धमकी देकर भी विवाद खड़ा कर दिया था.

ऑस्ट्रेलिया में मजबूत हो रही यह पार्टी

हाल के जनमत सर्वे बताते हैं कि कई सालों तक छोटी पार्टी मानी जाने वाली वन नेशन पार्टी अब ऑस्ट्रेलिया की सबसे लोकप्रिय पार्टियों में शामिल हो गई है. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी की नेता पॉलीन हैनसन ने हाल ही में टॉमी रॉबिन्सन के साथ एक पॉडकास्ट में हिस्सा लेने के अपने फैसले का बचाव किया. रॉबिन्सन पहले फुटबॉल से जुड़े उपद्रवों के लिए जाना जाता था और बाद में इस्लाम विरोधी अभियान चलाने लगा.

हैनसन ने यह भी कहा था कि 1970 के दशक में "व्हाइट ऑस्ट्रेलिया" नीति खत्म होने के बाद देश की कई मौजूदा समस्याएं बढ़ीं. इस बयान पर ऑस्ट्रेलिया में काफी विरोध हुआ है. हालांकि, बाद में हैनसन ने साफ किया कि वह व्हाइट ऑस्ट्रेलिया नीति को फिर से लागू करने की मांग नहीं कर रही थीं.

यह भी पढ़ें: ईरान को अमेरिका ने लगातार 10वीं रात दहलाया, चाबहार तक धमाके- 2 हफ्ते में 100 अमेरिकी सैनिक घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Viral Video, World News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com