विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार महिला बनीं आर्मी चीफ, 125 साल के बाद आया ये मौका; किसे मिली कमान?

ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मुताबिक, सुसान कोयले की अगुवाई में अब ऑस्ट्रेलिया की थल सेना एक नई दिशा और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है.

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार महिला बनीं आर्मी चीफ, 125 साल के बाद आया ये मौका; किसे मिली कमान?

Australia First Women Army Chief: ऑस्ट्रेलिया में 125 साल में पहली बार देश की सेना की कमान अब पहली बार एक महिला के हाथों में होगी. रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने इस नियुक्ति को बेहद ऐतिहासिक बताते हुए लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कोयले (Susan Coyle) के नाम का ऐलान किया है. ऑस्ट्रेलिया की सेना की स्थापना के सवा सौ साल बाद यह पहला मौका है जब कोई महिला इस सर्वोच्च पद पर आसीन होने जा रही है.

तीन दशकों का अनुभव 

लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कोयले का सैन्य करियर लगभग तीन दशकों का रहा है. इस दौरान उन्होंने सोलोमन द्वीप समूह, अफगानिस्तान और मध्य पूर्व जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में अपनी सेवाएं दी हैं. रक्षा मंत्री मार्ल्स ने सुसान के ही शब्दों को दोहराते हुए कहा, "आप वह नहीं बन सकते, जो आप देख नहीं सकते."

सुसान कोयले एक ऐसे समय में सेना की कमान संभालने जा रही हैं जब ऑस्ट्रेलियाई सेना बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. आधुनिक युद्ध की जरूरतों को देखते हुए सेना खुद को लंबी दूरी की मारक क्षमता, अत्याधुनिक ड्रोन और आधुनिक युद्धक उपकरणों से लैस कर रही है. सुसान का अनुभव इस बदलाव की प्रक्रिया में बेहद अहम साबित होने वाला है.

साइबर वॉरफेयर और आधुनिक चुनौतियों पर जोर

अपनी नियुक्ति के बाद सुसान कोयले ने आधुनिक युद्ध तकनीकों, विशेष रूप से साइबर-वॉरफेयर (Cyber-warfare) में अपने अनुभव पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि उनका लंबा और विविधतापूर्ण अनुभव उन्हें इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाने और उन पर जताए गए भरोसे को कायम रखने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है

ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मुताबिक, सुसान कोयले की अगुवाई में अब ऑस्ट्रेलिया की थल सेना एक नई दिशा और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: ईरान और US सीजफायर तो हो गया, इजरायल-लेबनान में अब भी जारी मिसाइल हमले; NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com