विज्ञापन

रॉकेट का मलबा या किसी और दुनिया का मैसेज... ऑस्ट्रेलिया में समंदर किनारे मिले 6 गोलों का रहस्य खुला

ऑस्ट्रेलिया में उत्तरी क्वींसलैंड के समुद्र तट पर 6 रहस्यमयी बड़ी-बड़ी गोल चीजों दिखाई पड़ी हैं. संभावित खतरों को देखते हुए लोगों को इनसे दूर रखा जा रहा है.

रॉकेट का मलबा या किसी और दुनिया का मैसेज... ऑस्ट्रेलिया में समंदर किनारे मिले 6 गोलों का रहस्य खुला
ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट पर 6 रहस्यमयी बड़ी-बड़ी गोले आए हैं (फोटो- क्वींसलैंड फायर डिपार्टमेंट)

ऑस्ट्रेलिया में समंदर के किनारे घूम रहे लोगों को अचानक ऐसी रहस्यमयी बड़ी-बड़ी गोल चीजों दिखाई पड़ीं कि हर कोई हैरान रह गया. किसी को समझ नहीं आया कि ये आखिर हैं क्या. किसी ने इन्हें एलियन से जोड़ा, तो किसी ने अंतरिक्ष से गिरा मलबा बताया. देखते ही देखते पुलिस, दमकल विभाग और स्पेस एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए. इलाके को घेर लिया गया और लोगों को इन चीजों से दूर रहने की चेतावनी दी गई. अब जांच में इन रहस्यमयी गोलों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

ऑस्ट्रेलिया की स्पेस एजेंसी ने क्या बताया?

ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (ASA) ने कहा है कि उसने उत्तरी क्वींसलैंड के समुद्र तट पर मिले रहस्यमयी बड़े गोलों का संभावित सोर्स, यानी वे कहां से आए हैं, इसका पता लगा लिया है. दरअसल फॉरेस्ट बीच पर बीते विकेंड (शनिवार-रविवार) 6 ठोस गोल आकार की चीजें मिली थीं. पहले माना जा रहा था कि ये अंतरिक्ष का मलबा हो सकती हैं. अब बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ASA ने सोमवार को कहा कि ये किसी स्पेस रॉकेट के प्रेशर वेसल (दबाव टैंक) जैसी दिखती हैं.

ऑस्ट्रेलिया में समंदर किनारे मिले गोले (फोटो- क्वींसलैंड फायर डिपार्टमेंट)

ऑस्ट्रेलिया में समंदर किनारे मिले गोले (फोटो- क्वींसलैंड फायर डिपार्टमेंट)

एजेंसी ने बताया कि वह अब अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के साथ मिलकर यह पक्का करने की कोशिश कर रही है कि ये किस रॉकेट से आई हैं. क्वींसलैंड के दमकल विभाग ने रविवार को कहा कि इन चीजों के आसपास 50 मीटर का सुरक्षा घेरा अब भी बना हुआ है. विभाग ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को ऐसी कोई संदिग्ध चीज मिले तो उसे बिल्कुल न छुएं.

विभाग ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को ऐसी कोई चीज दिखाई दे तो वह तुरंत वहां से दूर चला जाए और प्रशासन को सूचना दे. इंटरनेट पर भी कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि ये गोल चीजें स्पेस क्राफ्ट का फ्यूल टैंक हो सकती हैं. ऐसे टैंकों में कभी-कभी बहुत कम मात्रा में भी बेहद ज्वलनशील या खतरनाक केमिकल बचा रह सकता है.
ऑस्ट्रेलिया में समंदर किनारे मिले गोले (फोटो- क्वींसलैंड फायर डिपार्टमेंट)

ऑस्ट्रेलिया में समंदर किनारे मिले गोले (फोटो- क्वींसलैंड फायर डिपार्टमेंट)

यह पहली बार नहीं

यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर ऐसी रहस्यमयी चीजें मिली हों. 2023 में पर्थ के पास पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर मेटल का बना एक बहुत बड़ा डोम (गुंबद जैसे आकार का) मिला था. तब भारत ने पुष्टि की थी यह उसके एक रॉकेट का हिस्सा था. वह पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल यानी पीएसएलवी का हिस्सा था.

इसी तरह का एक गोल आकार की चीज 2011 में साउथ अफ्रीका के नामीबिया के एक दूरदराज घास वाले इलाके में भी मिला था. उस समय एक्सपर्ट्स का मानना था कि वह शायद किसी बिना ड्राइव वाले रॉकेट का फ्यूल टैंक था, जिसमें हाइड्राजीन नाम का बेहद अस्थिर और खतरनाक रॉकेट फ्यूल मौजूद हो सकता था.

यह भी पढ़ें: मेडिकल साइंस की सबसे बड़ी क्रांति: लैब में पहली बार बना दिया जीवित सेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Space News, Aliens, Space Debris
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com