विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2014

दमिश्क में हमला, 44 लोगों की मौत

बेरूत:

सीरिया की राजधानी दमिश्क और उसके आसपास के इलाकों में सरकार समर्थक बलों द्वारा किए गए हवाई हमलों और विद्रोहियों के मोर्टार हमलों में कम से कम 44 लोग मारे गए।

द सीरियन आब्जर्वेटरी फोर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि दमिश्क के समीप विद्रोहियों के कब्जे वाले दो शहरों पर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 32 लोग मारे गए।

मानवाधिकार समूह के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने बताया कि दौमा में 17 और काफ्र बातना में 15 लोग मारे गए। दोनों शहरों में एक महिला और एक बच्चा भी मारे गए।

सरकारी समाचार एजेंसी सना ने इस बीच बताया कि दमिश्क के दक्षिणी जिलों में विद्रोहियों द्वारा किए गए मोर्टार हमले में 12 लोग मारे गए।

लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीरिया, सीरिया में हमला, Syria, Attack On Syria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com