इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के साथ जंग को एक साल हो चुके हैं. 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल की तरफ 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे थे. उसके बाद से इजरायल जवाबी कार्रवाई कर रहा है. जंग के एक साल पूरे होने पर सोमवार को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर फिर से हमले किए हैं. इनमें 2 लोगों के जख्मी होने की खबर है. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के डिफेंस फोर्स (IDF) ने उत्तरी गाजा से 5 और दक्षिणी गाजा से किए गए 9 रॉकेट हमलों को नाकाम कर दिया है.
इस बीच इजरायल की सेना ने फिलिस्तीनियों से खान यूनिस इलाका खाली करने को कहा है. इजरायल की आर्मी ने कहा कि दक्षिणी गाजा के खान यूनिस इलाके को नागरिक जल्द से जल्द छोड़ दे और किसी महफूज जगह पर चले जाए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, इजरायल पर हमास के हमले के एक साल पूरे होने पर मारे गए लोगों की याद में बॉर्डर से सटे किबुत्ज रीम में लोगों ने अपनों को श्रद्धांजलि दी. यहां पर पिछले साल नोवा म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन हुआ था.
VIDEO: लेबनान में ग्राउंड जीरो पर मौजूद एनडीटीवी, जानिए इस वक्त कहां कितने बुरे हालात
हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर किए हमले
हमास के साथ ही लेबनान के मिलिशिया संगठन हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर हमले किए हैं. इजरायली अधिकारियों ने कहा कि हिज्बुल्लाह ने रविवार को लेबनान से 120 से ज्यादा रॉकेट्स दागे. हिज्बुल्लाह ने तिबेरियस शहर पर भी हमला किया. वहीं, हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने इजरायल के कार्मेल मिलिट्री बेस को भी निशाना बनाया है.
IDF ने जारी किया आर्मी ऑपरेशन से जुड़ा डेटा
जंग की पहली बरसी पर इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोमवार को गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक और लेबनान में किए गए ऑपरेशन से जुड़ा डेटा जारी किया है. IDF की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल में इजरायल पर 26 हजार से ज्यादा मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन दागे गए हैं. ये हमले गाजा, लेबनान, सीरिया, हूती, ईरान से किए गए. इराक के कितने हमले हुए इसकी जानकारी नहीं दी गई है.
कैसे एक साल में मलबे में तब्दील हो गया गाजा, सैटेलाइट तस्वीरों में देखिए
गाजा पट्टी में अब तक हमास के 17 हजार लड़ाकों की मौत
IDF ने गाजा पट्टी में हमास के करीब 17 हजार लड़ाकों को मार गिराया है. इजरायल पर हुए हमले में अब तक 728 सैनिकों की मौत हुई है. जबकि 4576 घायल हुए हैं. IDF ने बताया कि 346 लोग गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान मारे गए. इस दौरान 2299 सैनिक भी घायल हुए हैं.
जंग के एक साल पर UN चीफ का वीडियो मैसेज
इजरायल और हमास के बीच जंग के एक साल पूरे होने पर संयुक्त राष्ट्र संघट के चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने एक वीडियो मैसेज जारी किया. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए भयानक हमले ने लोगों को हिला कर रख दिया था. गुटेरेस ने बिना शर्त इजरायली बंधकों की रिहाई की मांग की. उन्होंने गाजा और लेबनान के आम नागरिकों की भलाई के लिए जंग को खत्म करने की अपील की.
गाजा युद्ध के एक साल पूरे होने पर बेरूत में हवाई हमले, इजरायली शहर पर दागीं मिसाइलें; 10 बड़ी बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं