विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2012

केन्या के गिरजाघरों पर हमला, 16 मरे

केन्या में रविवार को विभिन्न गिरजाघरों पर हुए हमलों में 16 लोग मारे गए। यह जानकारी केन्या के रेडक्रास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नैरोबी: केन्या में रविवार को विभिन्न गिरजाघरों पर हुए हमलों में 16 लोग मारे गए। यह जानकारी केन्या के रेडक्रास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी।

क्षेत्रीय पुलिस उपप्रमुख फिलीप न्डोलो ने बताया कि सोमालिया की सीमा से सटे गैरिसा कस्बे में कैथोलिक गिरजाघर और अफ्रीकी इनलैंड चर्च पर कुछ लोगों ने हमला किया।

बीबीसी के मुताबिक हमले में बंदूकों से फायरिंग हुई और ग्रेनेड भी फेंके गए।

केन्या द्वारा अल-शबाब आतंकवादी संगठन के खिलाफ सेना भेजने के कारण सोमालिया की सीमा से सटे इलाकों में अशांति है। यह संगठन सोमालिया में सक्रिय है।

किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सूत्रों के अनुसार इसके पीछे अल-शबाब का हाथ हो सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
केन्या, Kenya, गिरजाघरों पर हमला, Attack On Church
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com