विज्ञापन

क्या कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा की तरह नए गैंग बना रहे गैंगस्टर्स? दो जगहों पर हुई फायरिंग तो उठने लगे सवाल

कनाडा में 24 घंटे में फायरिंग की दो घटनाएं सामने आईं. भारतीय मूल के दो युवकों ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली. एजेंसियों को नए गैंग बनाकर दहशत फैलाने की आशंका है.

क्या कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा की तरह नए गैंग बना रहे गैंगस्टर्स? दो जगहों पर हुई फायरिंग तो उठने लगे सवाल
  • कनाडा में दो अलग-अलग फायरिंग घटनाओं की जिम्मेदारी भारतीय मूल के युवकों ने सोशल मीडिया पर ली है, जांच जारी है.
  • पहली घटना कैलगरी में मलवा टायर के मालिक हरप्रीत बराड़ के घर फायरिंग की है, कुलबीर सिंह संधू ने जिम्मेदारी ली.
  • दूसरी फायरिंग मिसिसॉगा के रेस्टोरेंट और कैलिडॉन के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े ठिकानों पर हुई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पिछले 24 घंटों में कनाडा में फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. इन दोनों वारदातों की जिम्मेदारी भारतीय मूल के दो युवकों ने सोशल मीडिया के जरिए ली है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी किसी बड़े, स्थापित गैंग से जुड़े नहीं हैं.

एजेंसियों को आशंका है कि जल्दी पैसा कमाने और दहशत फैलाने के मकसद से कनाडा पहुंचे कुछ युवक अब ऐसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और अपना अलग गैंग खड़ा करने की कोशिश कर सकते हैं.

कैलगरी में पहली फायरिंग

पहली घटना कनाडा के कैलगरी शहर की बताई जा रही है, जहां मलवा टायर के मालिक हरप्रीत बराड़ के घर पर फायरिंग की गई. इस घटना की जिम्मेदारी कुलबीर सिंह संधू नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली. उसने फायरिंग का वीडियो भी साझा किया है और दावा किया कि पहले की दो फायरिंग घटनाओं के पीछे भी वही था. साथ ही उसने अन्य मामलों से खुद को अलग बताया.

यह भी पढ़ें- 330 फीट दूर गिरी, सीट बेल्ट भी बंधी, कनाडा प्लेन हादसे में अटेंडेंट के साथ 'चमत्कार'

'अगली गोली सिर में मारी जाएगी'

Latest and Breaking News on NDTV

कुलवीर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. आज कनाडा (कैलगरी) में 245111 मीडो रिज रोड पर, मलवा टायर के मालिक हरप्रीत बराड़ के घर पर फायरिंग हुई है. इसकी जिम्मेदारी मैं, कुलबीर सिद्धू, लेता हूं. इससे पहले भी उस पर 2 बार जो गोलियां चली थीं, वो मैंने ही चलवाई थीं. अगर अब भी उसने हमारी बात नहीं मानी, तो अगली गोली उसके सिर में मारी जाएगी. एक बात और बताना चाहता हूं कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में जो चीनी कुबाहेरी का मर्डर हुआ था, उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है. बाकी अफवाहों से बचें.'

मिसिसॉगा-कैलिडॉन में दूसरी वारदात

दूसरी घटना मिसिसॉगा के एक रेस्टोरेंट और कैलिडॉन क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े ठिकाने पर फायरिंग की है. इसकी जिम्मेदारी मन्नू ब्रैम्पटन नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट में ली. पोस्ट में धमकी भरे बयान भी दिए गए हैं.

अपने पोस्ट में Mannu Brampton ने लिखा, 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. आज जो चाय-चूरी रेस्टोरेंट (6795 एयरपोर्ट रोड, मिसिसॉगा) और कैरी ट्रांसपोर्ट (कैलिडॉन) के घर पर गोलियां चली हैं, उसकी जिम्मेदारी मैं (मन्ना गिल, ब्रैम्पटन) और मेरा भाई (बॉस यूरोप) लेते हैं और जो भी हमारे कॉल या मैसेज को नजरअंदाज करेगा, उसका बुरा हाल करेंगे हम, फिर चाहे वो कोई भी हो. जरूरत पड़ी तो उसके घर में घुसकर सीधा रिजल्ट देंगे. वेट एंड वॉच.'

यह भी पढ़ें- ईरान जंग खत्म करने के लिए 3 दिन के अंदर पाकिस्तान जा सकते हैं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस- रिपोर्ट

'किसी बड़े गैंग से कनेक्शन की पुष्टि नहीं'

कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियां दोनों मामलों की गहराई से जांच कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाले पोस्ट्स की सत्यता, आरोपियों की पृष्ठभूमि और संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी बड़े गैंग कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है.

कनाडा में पनप रहे नए गैंग?

विशेषज्ञों के मुताबिक, हालिया घटनाएं संकेत देती हैं कि कुछ युवक पहचान और प्रभाव बनाने के लिए ऐसी वारदातों का सहारा ले रहे हैं. पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com