विज्ञापन

कनाडा में नहीं थम रही गोलीबारी; अब कार शोरूम पर चली गोलियां, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Canada Firing: कनाडा में अब कार शोरूम पर फायरिंग हुई है. इसकी जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली गई है.

कनाडा में नहीं थम रही गोलीबारी; अब कार शोरूम पर चली गोलियां, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
कनाडा में कार शोरूम पर फायरिंग हुई है.
  • कनाडा में हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा कथित रूप से कई गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं
  • ब्राम्पटन के मन्ना ब्राम्पटन ने सोशल मीडिया पर कार शोरूम पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है
  • कार शोरूम के मालिक पर दुश्मनों का साथ देने और चोरी की कार देने का आरोप लगाया गया है
ओटावा:

कनाडा में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि ये गोलीबारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग करवा रही है. अब खबर है कि कनाडा में एक बार पिर लॉरेंस गैंग ने फायरिंग करवाई है. गोलीबारी की ये घटना एक कार शोरूम पर हुई है. लॉरेंस गैंग से जुड़े मन्ना ब्राम्पटन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फायरिंग का दावा किया है. 

फायरिंग की यह घटना तब हुई है, जब कनाडा में हाल ही में ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं. पिछले हफ्ते ही कनाडा में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की दो घटनाएं सामने आई थीं. ये गोलीबारी भी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने करवाई थी.

अब कनाडा में एक कार शोरूम पर फायरिंग हुई है. शोरूम के मालिक पर दुश्मनों का साथ देने का आरोप है. लॉरेंस गैंग से जुड़े मन्ना ब्राम्पटन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है और वीडियो भी जारी किया है. NDTV इस सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं करता. कार शोरूम के मालिक पर दुश्मनों का साथ देने का आरोप भी लगाया गया है.

यह भी पढ़ेंः श्रीगंगानगर में लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग का शूटर पकड़ा, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की ली थी सुपारी 

सोशल मीडिया पर क्या दावा?

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कनाडा के ब्राम्पटन में मिसिसॉगा में स्थित ऑटोविला कार सेल्स पर फायर हुई है, जिसकी जिम्मेदार मन्ना ब्राम्पटन, बॉस यूरोप और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. पोस्ट में लिखा है, 'इसे हमने कॉल करके समझाया था कि हमारे दुश्मनों का साथ मत दे, लेकिन इसे प्यार की भाषा समझ नहीं आई. यह हमारे दुश्मनों को हथियार उपलब्ध करवाता था और चोरी की कार देता था वारदात में इस्तेमाल करने के लिए. यह तो बस एक ट्रेलर था.'

Latest and Breaking News on NDTV

इस पोस्ट में आगे लिखा है, 'अगली बार तेरे घर में घुसकर सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे. और पूरे ब्राम्पटन को पता है कि हम घर में घुसकर मारने में एक्सपर्ट हैं. हमारे सभी दुश्मनों को चेतावनी है तैयार रहें, मौत कभी भी तुम्हारे दरवाजे पर आ सकती है.'

यह भी पढ़ेंः जग्गा, शेरा और सिद्धू... कनाडा से भारत आई नई टेंशन, पनप रहे लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा जैसे खूंखार गैंगस्टर

कनाडा में बढ़ी गोलीबारी की घटनाएं

कनाडा में कुछ समय से फायरिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं. गोलीबारी की ज्यादातर घटनाओं की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है. मार्च में ही कनाडा के कैलगरी और मिसिसॉगा में फायरिंग हुई थी. कैलगरी में मलवा टायर के मालिक हरप्रीत बराड़ के घर पर फायरिंग हुई थी. कुलबीर सिंह संधू नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली थी.

मिसिसॉगा के एक रेस्टोरेंट और कैलिडॉन क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े ठिकाने पर फायरिंग की है. इसकी जिम्मेदारी मन्ना ब्राम्पटन नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट में ली थी. पोस्ट में धमकी भरे बयान भी दिए गए थे.

कनाडा की जांच एजेंसियों का मानना है कि फिलहाल किसी बड़े गैंग कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है. माना जा रहा है कि हालिया घटनाएं संकेत देती हैं कि कुछ युवक पहचान और प्रबाव बनाने के लिए ऐसी वारदातों का सहारा ले रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः क्या कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा की तरह नए गैंग बना रहे गैंगस्टर्स? दो जगहों पर हुई फायरिंग तो उठने लगे सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Canada Firing, Lawrence Bishnoi, Lawrence Bishnoi Gang Claim, Canada, Gangwar In Canada
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com