विज्ञापन

330 फीट दूर गिरी, सीट बेल्ट भी बंधी, कनाडा प्लेन हादसे में अटेंडेंट के साथ 'चमत्कार'

Air Canada Plane Crash: सोलांगे की बेटी लेपिन ने बताया कि हादसे के बाद रेस्क्यू टीम जब उनके पास पहुंची तो वह अपनी सीट पर बंधी हुई थीं. उनका बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. 

330 फीट दूर गिरी, सीट बेल्ट भी बंधी, कनाडा प्लेन हादसे में अटेंडेंट के साथ 'चमत्कार'
एयर कनाडा की अटेंडेंट की पहचान सोलांगे ट्रेम्बले के रूप में हुई.

न्यूयॉर्क के लागुआर्डिया एयरपोर्ट पर रविवार देर रात हुए प्लेन क्रैश के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो किसी चमत्कार से कम नहीं है. एयर कनाडा की एक फ्लाइट अटेंडेंट अपनी जंप सीट पर बंधी होने के बावजूद फ्लाइट से 330 फीट दूर जा गिरी. फिर भी उनकी जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. उनको चोट जरूर लगी है लेकिन जान बच गई. ये जानकारी उनकी बेटी सारा लेपिन ने कनाडाई न्यूज चैनल टीवीए नौवेल्स को दी. उन्होंने बताया कि दूर गिरने की वजह से मुख्य फ्लाइट अटेंडेंट सोलांगे ट्रेम्बले के एक पैर में कई फ्रैक्चर हुए हैं. उनको अब सर्जरी करानी होगी. 

फ्लाइट अटेंडेंट का बचना 'चमत्कार'

 सोलांगे की बेटी लेपिन ने बताया कि हादसे के बाद रेस्क्यू टीम जब उनके पास पहुंची तो वह अपनी सीट पर बंधी हुई थीं. प्लेन क्रैश के बावजूद उनकी जान बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. उनकी बेटी ने कहा कि वह ये समझने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर ये सब हुआ कैसा. उन्होंने यहां तक कह दिया कि उको पूरा यकीन है कि कोई फरिश्ता ही उनकी रक्षा कर रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV

प्लेन क्रैश में  पायलट और को-पायलट की मौत

बता दें कि मॉन्ट्रियल से आ रहा 72 यात्री और चार क्रू मंबर्स वाला एयर कनाडा एक्सप्रेस का सीआरजे-900 विमान, लागुआर्डिया हवाई अड्डे पर उतरते समय एक फायर ट्रक से टकरा गया था. इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए थे.

सर्विलांस फुटेज में हादसा कैद

एक "अजीब गंध" की वजह से फ्लाइट रद्द करने वाले एक अन्य विमान की जांच करने की परमिशन मिलने के बाद, फायर ट्रक आधी रात से ठीक पहले रनवे पार कर रहा था. सर्विलांस फुटेज में वह क्षण कैद हो गया जब विमान वाहन से टकरा गया. इस वजह से दोनों वाहन तेजी से रनवे पर लुढ़क गए.

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Canada Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com