विज्ञापन

एंडी बर्नहम 17 जुलाई तक बन पाएंगे ब्रिटेन के नए PM, बस एक शर्त है

कीर स्टारमर के इस्तीफे के बाद ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहम ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने के प्रमुख दावेदार हैं. लेबर पार्टी की गवर्निंग बॉडी 9 जुलाई को नॉमिनेशन शुरू करेगी, उम्मीद है कि बर्नहम 17 जुलाई तक प्रधानमंत्री पद संभाल सकते हैं.

एंडी बर्नहम 17 जुलाई तक बन पाएंगे ब्रिटेन के नए PM, बस एक शर्त है
एंडी बर्नहम का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है, बशर्ते उन्‍हें कोई चुनौती नहीं दे
नई दिल्‍ली:

कीर स्‍टार्मर के इस्‍तीफे के बाद ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहम (Andy Burnham) को प्रधानमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. एंडी बर्नहम एक सामान्‍य परिवार से आते हैं. एंडी के पिता रॉय ब्रिटिश टेलीकॉम में टेलीफोन इंजीनियर थे और उनकी मां आइलीन मेडिकल रिसेप्शनिस्ट थीं. वे मैनचेस्टर और लिवरपूल के बीच बसे गांव कल्चेथ में पले-बढ़े हैं. उम्‍मीद है कि एंडी बर्नहम 17 जुलाई तक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन जाएंगे. 

17 जुलाई तक प्रधानमंत्री बन जाएंगे एंडी बर्नहम बशर्ते 

एंडी बर्नहम का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है, बशर्ते उन्‍हें कोई चुनौती नहीं दे. अगर कोई चुनौती देने वाला नहीं होता है, तो उम्मीद की जा सकती है कि एंडी बर्नहम 17 जुलाई या उसके आस-पास प्रधानमंत्री बन जाएंगे. कीर स्टारमर ने कहा कि लेबर पार्टी की गवर्निंग बॉडी (नेशनल एग्जीक्यूटिव कमिटी) 9 जुलाई को नॉमिनेशन शुरू करेगी और यह प्रक्रिया गर्मियों की छुट्टियों तक पूरी हो जाएगी, जिसके 16 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है. एनईसी के दो सदस्यों ने 'द गार्डियन' को कन्फर्म किया है कि बर्नहम 17 जुलाई तक प्रधानमंत्री बन सकते हैं. हालांकि, ऐसा अगले सोमवार को भी हो सकता है, जब संसद की छुट्टियां चल रही होंगी. अगर मुकाबला होता है, तो कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता.

कौन हैं एंडी बर्नहम? 
 

एंडी बर्नहम एक सामान्‍य परिवार से हैं, जिनका राजनीति से कोई नाता नहीं रहा है. एंडी बर्नहम के पिता रॉय ब्रिटिश टेलीकॉम में बतौर टेलीफोन इंजीनियर काम करते थे. एंडी की की मां आइलीन मेडिकल रिसेप्शनिस्ट थीं. एंडी बर्नहम का बचपन बेहद साधारण गुजरा. वह मैनचेस्टर और लिवरपूल के बीच बसे गांव कल्चेथ में पलकर बढ़े हुए. बर्नहम ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की है. वह और उनके भाई अपने परिवार के ऐसे पहले सदस्य थे, जिन्होंने यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की. इससे उनकी घर की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगया जा सकता है.

कीर स्‍टार्मर ने क्‍यों दिया इस्‍तीफा?

मई महीने काउंसिल चुनावों के खराब परिणामों के बाद, UK के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पर अपनी ही पार्टी के भीतर से इस्तीफा देने का दबाव था. इसी बीच, मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहम ने एक बड़ा खेला किया, वो रहा नॉर्थ इंग्लैंड के मेकरफील्ड चुनाव क्षेत्र से संसदीय सीट जीतना. इस जीत ने उनके लिए लेबर पार्टी और यूनाइटेड किंगडम की लीडरशिप के लिए स्टारमर को चुनौती देने का रास्ता साफ कर दिया.  इस जीत के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए उनका दावा और मजबूत हो गया था. अब उनको ही सत्ताधारी लेबर पार्टी का अगला नेता और ब्रिटेन का नया पीएम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें :- कीर स्टार्मर ने ब्रिटिश PM के पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान , 10 साल में छठे प्रधानमंत्री ने छोड़ी कुर्सी

लेखक के बारे में
img
तिलकराज
Deputy News Editor
पत्रकारिता में एक मिशन लेकर आया था, और आज भी उसी मिशन पर बदस्‍तूर सफर जारी है. दिल्‍ली में ही पढ़े-लिखे और लिखते-लिखते पत्रकारिता से कब जुड़े और कब ये... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andy Burnham, Keir Starmer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com