इजरायल ने रविवार तड़के पूर्वी लेबनान की बेका वैली पर दो हवाई हमले किए, इसकी जानकारी लेबनीज़ सिक्योरिटी द्वारा रोइटर्स को दी गई. घटना के कुछ घंटों बाद उन्होंने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि इजरायल ने सीरिया बॉर्डर के नजदीक स्थित जनता गांव में सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाते हुए ये हवाई हमले किए हैं. सूत्रों ने बताया कि एक हमले का लक्ष्य पूर्वी शहर बालबेक के पास सफ़री शहर था.
फ़िलिस्तीनी समूह हमास द्वारा इज़रायल पर हमला शुरू करने के एक दिन बाद, 8 अक्टूबर से हिज़्बुल्लाह लेबनान की दक्षिणी सीमा पर इज़रायल के साथ गोलीबारी कर रहा है, जिसके कारण क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है. ईरान समर्थित समूह ने शनिवार की सुबह में एक इजरायली ड्रोन को मार गिराने की जिम्मेदारी ली थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिजबुल्लाह ने अपने बयान में कहा था, "इजरायली सेना का ड्रोन, जिसे शनिवार, 6 अप्रैल, 2024 की शाम को लेबनानी क्षेत्र पर इस्लामी प्रतिरोध सेनानियों ने मार गिराया था, हरमेज 900 प्रकार का है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं