विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2011

लाहौर में अमेरिकी नागरिक का अपहरण

पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में एक विकास परियोजना पर काम कर रहे एक अमेरिकी नागरिक का अपहरण कर लिया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लाहौर: पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में एक विकास परियोजना पर काम कर रहे एक अमेरिकी नागरिक का अपहरण कर लिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार तड़के सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने इस अमेरिकी नागरिक का लाहौर स्थित उसके घर से अपहरण कर लिया। जेसन वार्नर नाम के इस व्यक्ति की उम्र 65 वर्ष है। वार्नर अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत कबीलाई क्षेत्र में विकास परियोजना पर काम कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े तीन बजे करीब आठ लोग लाहौर के मॉडल टाउन में स्थित वार्नर के घर में घुसे और उन्हें उठाकर ले गए। पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि यह अपहरण पैसों के लिए किया गया हो, पर अभी अपहरण के कारणों के बारे में ठीक से कुछ कहा नहीं जा सकता। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भी पिछले महीने एक अपहरण हुआ था। बलूचिस्तान के कबाइली क्षेत्र में उग्रवादियों ने एक स्विस दंपति का अपहरण कर लिया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अपहरण, अमेरिकी नागरिक, लाहौर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com