विज्ञापन

सुप्रीम लीडर, 40 कमांडर, एयर डिफेंस सिस्टम, आर्मी चीफ...इजरायल के हमले में ईरान ने अब तक क्या-क्या खोया?

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों का आज दूसरा दिन है. दो दिन में ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अलावा 40 टॉप कमांडरों को खो दिया है.

सुप्रीम लीडर, 40 कमांडर, एयर डिफेंस सिस्टम, आर्मी चीफ...इजरायल के हमले में ईरान ने अब तक क्या-क्या खोया?
  • अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है
  • हमलों में ईरान के करीब चालीस वरिष्ठ कमांडर और सैन्य अधिकारी भी मारे गए हैं
  • इजरायली सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से नष्ट करने का दावा किया है
तेहरान:

अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान को बहुत बड़ी चोट लगी है. इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. ये ईरान के लिए सबसे बड़ा झटका है. खामेनेई लगभग 4 दशकों से ईरान की सत्ता पर थे. सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अलावा ईरानी के 40 कमांडर इन हमलों में मारे गए हैं. इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने रविवार को दावा किया कि हमलों में खामेनेई समेत 40 कमांडर मारे जा चुके हैं. इजरायली सेना ने ये भी दावा किया कि इन हमलों में ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम भी नेस्तनाबूद हो गया है.

ईरान पर शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला कर दिया था. राजधानी तेहरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के कंपाउंड पर दर्जनों बम बरसाए. इन्हीं हमलों में खामनेई की मौत हो गई. इन हमलों में ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के टॉप कमांडर मारे गए हैं.

कौन-कौन मारे गए?

इजरायली सेना ने बताया कि हमलों में अब तक ईरान के आर्मी चीफ अब्दुल रहीम मौसवी और रक्षा मंत्री मेजर जनरल अजीज नासिरजादेह भी मारे गए हैं. इनके अलावा IRGC के टॉप जनरल मोहम्मद पाकपोर और कई सीनियर कमांडरों के मारे जाने का भी दावा है.

इजरायली सेना ने दावा किया कि खामेनेई के साथ-साथ ईरान के 40 कमांडर मारे गए हैं. उसका दावा है कि एक मिनट से भी कम समय में किए गए हमलों में इनकी मौत हुई है. IDF का कहना है कि अब्दुल रहीम मौसवी शुरुआती हमलों में मारे गए थे. मौसवी पिछले साल ही आर्मी चीफ बने थे. उन्होंने मोहम्मद बाघेरी की जगह ली थी, जो जून 2025 के युद्ध में मारे गए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

IDF का दावा है कि ईरानी सेना के हाइएस्ट रैंकिंग अफसर को इजरायली सेना ने खत्म कर दिया है. IDF का दावा है कि एक मिनट में ईरान के 40 जाने-माने कमांडरों और सैन्य अधिकारियों को खत्म कर दिया.

अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान की सुप्रीम डिफेंस काउंसिल के चेयरमैन अली शमखानी की भी मौत हो गई है. इनके अलावा, हमलों में खामेनेई की बेटी, दामाद और पोते की भी मौत हो गई.ट

ईरान ने और क्या-क्या खोया?

इजरायली सेना ने एक बार फिर खामेनेई की सत्ता को आतंकी शासन बताया है. इजरायली सेना ने खामेनेई को कसाई बताते हुए कहा कि उनके हाथ हजारों यहूदियों और मुसलमानों के खून से रंगे हैं.

IDF ने दावा किया कि ईरान के कमांड और कंट्रोल सेंटर को टारगेट किया गया. उसके एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया. साथ ही बैलिस्टिक मिसाइलों पर भी हमला किया. IDF ने दावा किया कि ईरान से इजरायल की ओर आने वाली दर्जनों मिसाइलों को मार गिराया गया.
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंक द्विवेदी
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America Israel Iran War, Israel America Attack On Iran, Ayatollah Ali Khamenei, Iran Loss In War, Iran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com