विज्ञापन

ओवरलोड था ट्रक, RTO की चेकिंग देखते ही हाईवे पर ही माल खाली कर भागा ड्राइवर; वीडियो हुआ वायरल

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर आरटीओ कार्रवाई के डर से ट्रकों से सड़क पर बड़े पत्थर गिरा दिए गए, जिससे कई वाहनों के टायर पंचर हो गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया.

ओवरलोड था ट्रक, RTO की चेकिंग देखते ही हाईवे पर ही माल खाली कर भागा ड्राइवर; वीडियो हुआ वायरल
जैक की मदद से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरा दिए
  • उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रक चालकों ने सड़क पर बड़े पत्थर गिरा दिए.
  • पत्थरों के कारण हाईवे पर कई वाहनों के टायर पंचर हो गए और यात्री गर्मी में घंटों फंसे रहे.
  • दादरी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से पत्थर हटाने का कार्य शुरू किया.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी थाना क्षेत्र के चकसेनपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर ओवरलोड ट्रक चालकों की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था. आरटीओ की कार्रवाई के डर से कुछ ट्रक चालकों ने अपने वाहनों से जैक की मदद से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरा दिए. अचानक सड़क पर पत्थर आ जाने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई.

हाईवे से गुजर रहे कई वाहन इन पत्थरों की चपेट में आ गए. पत्थरों पर चढ़ने से दर्जनों गाड़ियों के टायर पंचर हो गए. भीषण गर्मी के बीच यात्री घंटों तक हाईवे पर फंसे रहे और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

मदद के लिए मौके पर पंचर मशीन भी बुलवाई गई

घटना की सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तुरंत जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से सड़क पर पड़े भारी पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया. वाहनों के पंचर होने से परेशान यात्रियों की मदद के लिए मौके पर पंचर मशीन भी बुलवाई गई. पुलिस और ट्रैफिक टीम ने मिलकर वाहनों को निकलवाया और हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया. ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर अचानक पड़े भारी पत्थर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते थे, लेकिन समय रहते पुलिस की कार्रवाई से स्थिति संभाल ली गई. पुलिस अब सड़क पर पत्थर गिराने वाले ट्रक चालकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें : सोनीपत, पानीपत, मानेसर और पलवल तक नमो भारत ही नहीं मेट्रो भी होगी शुरू, दिल्ली से मिनटों में पूरा होगा सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida Highway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com