ईरान समर्थित हुथी विद्रोहियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हमले की घोषणा के बाद शनिवार को यमन की राजधानी पर हुए हमलों में 9 लोग मारे गए. हुतियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण मंत्रालय ने अपनी सबा समाचार एजेंसी पर एक बयान में कहा कि नौ नागरिक मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश गंभीर रूप से घायल हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा कि मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना को यमन में हूति आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक और शक्तिशाली सैन्य कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है. उन्होंने अमेरिकी और अन्य जहाजों, विमानों और ड्रोनों के खिलाफ़ समुद्री डकैती, हिंसा और आतंकवाद का एक निरंतर अभियान चलाया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीते दिनों में यमन के हूती समूह ने जिबूती बंदरगाह से रवाना होने के बाद तीन अमेरिकी सैन्य आपूर्ति जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया था. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा था कि हमने अदन की खाड़ी में दो अमेरिकी विध्वंसक जहाजों को भी निशाना बनाया, जो आपूर्ति जहाजों की सुरक्षा कर रहे थे.
वहीं, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में ईरान के स्थायी मिशन ने अमेरिका के इस आरोप को खारिज कर दिया कि तेहरान यमन स्थित हूती विद्रोहियों को वित्तीय संसाधन, हथियार सहायता और सैन्य प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं