विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2018

अलीबाबा के सह संस्थापक और चीन के सबसे धनी व्यक्ति जैक मा होंगे रिटायर, अब करेंगे ये काम 

चीन की ई-कॉमर्स कंपनी 'अलीबाबा' के सह संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा का कहना है कि वह सोमवार को रिटायर हो जाएंगे. वह शिक्षा क्षेत्र में मानव सेवा में जुट जाएंगे.

Also Read in
अलीबाबा के सह संस्थापक और चीन के सबसे धनी व्यक्ति जैक मा होंगे रिटायर, अब करेंगे ये काम 
जैक मा का कहना है कि वह सोमवार को रिटायर हो जाएंगे.
  • जैक मा ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है
  • हालांकि वह अलीबाबा के निदेशक मंडल के सदस्य बने रहेंगे
  • जैक मा का कहना है कि अब वह शिक्षा क्षेत्र में काम करेंगे
न्यूयॉर्क: चीन की ई-कॉमर्स कंपनी 'अलीबाबा' के सह संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा का कहना है कि वह सोमवार को रिटायर हो जाएंगे. वह शिक्षा क्षेत्र में मानव सेवा में जुट जाएंगे. न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए विशेष साक्षात्कार में शुक्रवार को जैक मा ने कहा कि उनकी सेवानिवृत्ति एक युग का अंत नहीं है बल्कि एक युग की शुरुआत है. उन्होंने कहा, "मुझे शिक्षा पसंद है. मैं अपना अधिक समय और पैसा इसी क्षेत्र में लगाऊंगा". जैक मा अंग्रेजी के शिक्षक रह चुके हैं और उन्होंने 17 और लोगों के साथ मिलकर 1999 में चीन के झेजियांग के हांगझू में अपने अपार्टमेंट में अलीबाबा की स्थापना की थी. 

वायरल : महज 3 मिनट के इस वीडियो से अलीबाबा के संस्थापक जैक मा आपका दिल जीत सकते हैं!

जैक मा को चीन के कई घरों में पूजा तक जाता है. कई घरों में आप उनकी तस्वीरों को देख सकते हैं, जहां उन्हें भगवान के समान पूजा जाता है. हालांकि, जैक मा अलीबाबा के निदेशक मंडल के सदस्य बने रहेंगे और कंपनी के प्रबंधन को देखेंगे. जैक मा सोमवार को 54 वर्ष के होने जा रहे हैं, इस दिन चीन में राष्ट्रीय अवकाश होता है और इसे चीन में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. अलीबाबा की सालाना कमाई लगभग 250 अरब युआन (40 अरब डॉलर) है. 

टॉप 10 रईसों में शामिल जैक मा को हार्वर्ड ने 10 बार ठुकराया, KFC ने भी नहीं दी थी नौकरी 


VIDEO : जैक मा का इंटरव्यू देखे बिना नहीं रह सकेंगे आप 


 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jack Ma Alibaba, Jack Ma, Alibaba, Jack Ma Will Retire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com