विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2013

मिस्र में अल जजीरा पर प्रतिबंध

मिस्र की राजधानी काहिरा की एक अदालत ने मंगलवार को मिस्र में अल जजीरा समाचार चैनल के प्रसारण पर रोक लगाने के आदेश दिए।
काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा की एक अदालत ने मंगलवार को मिस्र में अल जजीरा समाचार चैनल के प्रसारण पर रोक लगाने के आदेश दिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिस्र की आधिकारिक समाचार एजेंसी मीना के हवाले से कहा है कि मिस्र की प्रशासनिक अदालत ने तीन अन्य समाचार चैनलों के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है, जिसमें मुस्लिम ब्रदरहुड का अहरार समाचार चैनल भी शामिल है।

इसी अदालत ने एक दिन पहले राष्ट्रीय एकता भंग करने एवं कॉप्टिक ईसाइयों के खिलाफ घृणा फैलाने का आरोप लगाते हुए इस्लामिक समाचार चैनल 'अल हफीज' के प्रसारण पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को इसी वर्ष तीन जुलाई को पद से हटाए जाने के बाद मिस्र में कई अन्य इस्लामिक चैनलों का प्रसारण भी बंद किया जा चुका है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिस्र, अल जजीरा, अल जजीरा पर प्रतिबंध, Ban On Al Jazira
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com