विज्ञापन

अफगानिस्तान में मोबाइल स्मार्टफोन बैन! नहीं माना तालिबान का फरमान तो जेल के साथ नौकरी जाएगी

तालिबान के सुप्रीम लीडर का यह फैसला अफगानिस्तान के सभी सैन्य और नागरिक विभागों के सरकारी कर्मचारियों के लिए है.

अफगानिस्तान में मोबाइल स्मार्टफोन बैन! नहीं माना तालिबान का फरमान तो जेल के साथ नौकरी जाएगी
Taliban ने अफगानिस्तान में स्मार्टफोन बैन किया

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने वहां के हरेक सरकारी कर्मचारियों की रोज की आम जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. तालिबान के हेड और देश के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा के आदेश के बाद सरकारी कर्मचारियों को अपने स्मार्टफोन बंद करने पड़ रहे हैं. कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि अगर वे स्मार्टफोन इस्तेमाल करते पकड़े गए तो नौकरी जा सकती है, कानूनी कार्रवाई हो सकती है, और कुछ इलाकों में तो जेल की सजा की भी बात कही गई है. इस फैसले से शिक्षकों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि उनका काफी काम व्हाट्सऐप, ईमेल और AI टूल्स के जरिए होता था.

तालिबानी फैसला

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी कर्मचारियों ने अपने स्मार्टफोन बंद करना शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि यह आदेश बुधवार को लागू किया गया. सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए स्मार्टफोन पर बैन की घोषणा करने वाला तालिबानी ऑर्डर पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा था. इस लेटर पर अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट का प्रतीक चिन्ह था. 

इस लेटर में लिखा था, "सभी प्रांतों में विभागों के प्रमुखों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी कर्मचारियों, चाहे वे सीनियर हों या जूनियर, को सूचित करें कि 17 जून से स्मार्टफोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है." लेटर में सैन्य और नागरिक विभागों के सभी कर्मचारियों के लिए आदेश दिया गया था. इसमें कहा गया कि छूट केवल सुप्रीम लीडर की अनुमति से ही दी जा सकती है.

इस फैसले ने वहां के कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा दी है. रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के दूरदराज में बसे बदख्शान में प्रांतीय सूचना विभाग के एक कर्मचारी ने कहा कि नियम तोड़ने पर छह महीने की जेल की सजा हो सकती है. बदख्शान के तीन सरकारी कर्मचारियों ने एएफपी से अपना नाम बताए बिना कहा कि इससे उनके लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: तालिबान ने बुर्के के खिलाफ प्रदर्शन करती अफगानी महिलाओं पर चलाईं गोलियां, बच्चे समेत 2 की मौत

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
आशुतोष कुमार सिंह NDTV इंडिया के साथ बतौर चीफ सब-एडिटर काम करते हैं. इससे पहले द क्विंट के साथ असिस्टेंट एडिटर के रूप में काम कर चुके हैं. देहाती यादो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan, Taliban, Taliban News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com