Patna Today News Live: NDTV के पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस विशेष पन्ने पर आप बिहार की राजधानी पटना में आज की प्रमुख घटनाओं और गतिविधियों को एक साथ पढ़ सकते हैं. राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा समेत जन सरोकार से जुड़ी तमाम बड़ी हलचलों को हम अपने संवाददाताओं तथा अन्य विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से आप तक पहुंचाएंगे. तो पटना से जुड़ी सही, सटीक और स्पष्ट खबरों के लिए बने रहें NDTV के इस विशेष लाइव पन्ने पर.
कल की प्रमुख खबरों में पटना में नए टाउनशिप का नाम पाटलिपुत्र रखने की घोषणा, रोशन आनंद की गिरफ्तारी पर मानवाधिकार आयोग की नोटिस, लालू यादव का सुरक्षा हटाने पर नीतीश कुमार पर हमला जैसी खबरें शामिल थीं. कल,बुधवार, 17 जून की पटना की प्रमुख खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
Patna Live News: 'लालू-राबड़ी को नियम के अनुसार दी है सुरक्षा' - बिहार पुलिस
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है. पिछले कुछ समय से दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा का मुद्दा चर्चा में है. सम्राट चौधरी की सरकार बनने के बाद दोनों नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी गई, जिसके बाद उन्होंने विरोध के तौर पर अपनी पूरी सुरक्षा ही लौटा दी थी और बिहार पुलिस के सुरक्षाकर्मियों को वापस कर दिया था.

बिहार पुलिस का बयान
अब इसके बाद बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर बयान जारी किया है और कहा गया है कि दोनों नेताओं को नियम के अनुरूप सुरक्षा दी गई है. इसमें लिखा गया है -
1. माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, श्री लालू प्रसाद यादव जी को वर्त्तमान में विशेष सुरक्षा दल अधिनियम-2010 के प्रावधानानुसार सुरक्षार्थ अंगरक्षक/ आवास गार्ड/ स्कॉट गार्ड/ पायलट के अतिरिक्त BR Car भी उपलब्ध कराया गया है.
2. इसी प्रकार श्रीमती राबड़ी देवी जी, माननीया नेता प्रतिपक्ष बिहार को विशेष सुरक्षा दल अधिनियम-2010 एवं बिहार सरकार का संकल्प ज्ञापांक-3663, दिनांक-02.05.2017 के प्रावधानानुसार सुरक्षार्थ अंगरक्षक/ आवास गार्ड/ स्कॉट गार्ड/ पायलट के अतिरिक्त BR Car भी उपलब्ध कराया गया है. साथ ही अनुमान्यता के आलोक में सादे लिवास में S.B. Component के रूप में भी सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराये गये हैं.
माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, श्री लालू प्रसाद यादव जी एवं श्रीमती राबड़ी देवी जी, माननीया नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद्-सह-माननीया पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार को प्रदत्त सुरक्षा के संबंध में
— Bihar Police (@bihar_police) June 17, 2026
1. माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, श्री लालू प्रसाद यादव जी को वर्त्तमान में
(1/4)

पटना में कल खान सर और रोशन आनंद के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में रहा. आज भी इसे लेकर हलचल की संभावना है. रोशन आनंद कल खान सर पर FIR दर्ज कराने के लिए पटना के अगम कुआं थाना पहुंच गए. लेकिन केस दर्ज नहीं करने पर वह थाने में ही धरने पर बैठ गए, और कहा कि पटना पुलिस चाहे गोली मार दे, वे यहीं पर बैठे रहेंगे. आखिर पुलिस के काफी देर तक समझाने के बाद रोशन आनंद शांत हुए और धरना खत्म किया. उन्होंने आज 12 बजे तक पुलिस को अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि अगर खान सर पर एफआईआर नहीं हुई तो वो कोर्ट जाएंगे. रोशन आनंद अपने भाई प्रिंस की मौत का जिम्मेदार खान सर को बता रहे हैं.
पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -:
पुलिस के समझाने पर रोशन आनंद थाने से हटे, खान सर पर FIR के लिए 12 बजे तक का दिया अल्टीमेटम
17 जून की पटना की ब़ड़ी खबरें
कल 17 जून, बुधवार की पटना की प्रमुख खबरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -